शिवसेना बाला साहिब ठाकरे पंजाब स्पोर्ट्स सेल के प्रधान कपिल वर्मा की अगुवाई में हाईवे पर प्रदर्शन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 08 Dec 2020

shiv sena

डेली संवाद, जालंधर
किसान संघर्ष कमेटी द्वारा आज भारत बंद का जो संदेश दिया गया था उसके चलते किसानों के हक में जालंधर फगवाड़ा हाइवे पर शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रधान स्पोर्ट्स सेल कपिल वर्मा की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें शिवसेना नेताओं ने गुरदासपुर से इंदरपाल और उनके साथ आए सौ के करीब किसान जो गुरदासपुर से दिल्ली के लिए जा रहे थे उनका जालंधर पहुंचने पर स्वागत किया।

शिवसेना नेताओं द्वारा लगाए धरने में शामिल हुए और बंद का भरपूर समर्थन किया। प्रदेश प्रधान कपिल वर्मा ने अंबानी अडानी को आड़े हाथों लेते हुए कहा के जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है इसने सारे वर्ग पर अपने काले कानून थोपे है। जब जिओ कंपनी ने अपने ढाई सौ और 500 रुपए में मोबाइल लांच किए थे तो सभी को 3G 4जी डाटा 6 महीने के लिए फ्री दिया था और धीरे-धीरे अपने नेट के रेट बढ़ा दे रहे।

इसी प्रकार अगर यह कानून वापस ना लिए तो किसानों के साथ-साथ आम जनता पर भी इसका असर पड़ेगा। 12 दिन से हमारे किसान वीर दिल्ली बॉर्डर पर अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं आज तक किसी भी सरकार ने अगर कोई कानून बनाया है। वह कानून अगर जनता के हक में नहीं है तो जनता का हक बनता है प्रदर्शन करके सरकार को इसका विरोध दर्ज करवाने का। मगर जिस तरह 2 महीने से किसानवीर संघर्ष कर रहे हैं मोदी सरकार को इसका कोई भी असर नहीं हो रहा मोदी के इशारे खट्टर सरकार द्वारा जो किसानों पर अत्याचार किया गया था वह बहुत ही दुख भरा था।

किसानों के लिए ये काला कानून है

कपिल वर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार को अपील की है कि वह किसानों की मांगें मानकर यह काला कानून वापस लिया जाए जोकि हमारे किसानवीर, बुजुर्ग दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं वह वापस अपने परिवार में आ सके और अपना कारोबार कर सकें अगर मोदी सरकार यह कानून वापस नहीं लेती तो जो भी अगली कार्रवाई किसान संघर्ष कमेटी द्वारा बताई जाएगी हम उसे पूरी तरह से निभाएंगे शिवसेना बाला साहिब ठाकरे हमेशा ही किसानों के हक में रही है और रहेगी। इसमें किरनदीप मल्ली, इंदरपाल, अमनदीप,राहुल, टिंकू मल्ली, अनिल सोनकर, गुरप्रीत जी पी, अंकुश व अन्य शिवसैनिक उपस्थित हुए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *