किसानों ने सरकार के सभी प्रस्ताव ठुकराये, कहा- आंदोलन जारी रहेगा, BJP मंत्रियों का करेंगे घेराव

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 10 Dec 2020

farmers-protest

नई दिल्ली। तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों ने बुधवार को केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि अगर तीनों कानून रद्द नहीं किये जाते, तो एक के बाद एक दिल्ली की सड़कों को बंद किया जायेगा. किसानों ने यह भी कहा है कि, इन कानूनों के विरोध में किसान 14 दिसंबर को राज्यों में जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे और उससे पहले 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग बंद किया जायेगा।

किसान नेता राकेश टिकैट ने कहा है कि, जो प्रस्ताव आया है उसमें बिल वापसी की बात नहीं है. सरकार संशोधन चाहती है. संशोधन के लिए किसान तैयार नहीं है. हम चाहते है पूरा बिल वापस हो। बिल वापसी के अलावा कोई रास्ता निकलता नजर नहीं आ रहा है। किसानों के आंदेलन को लेकर सरकार गंभीर होती जा रही है. बुधवार को आगे की रणनीति के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध को समाप्त किये जाने के रास्तों पर चर्चा की. इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।

सरकार की मंशा ठीक नहीं

किसान नेता, मंजीत सिंह ने कहा है कि सिंघु बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं. “सरकार की मंशा ठीक नहीं है. सरकार चाहती है यह आंदोलन लंबा चले और कमजोर पड़ जाए. शिवसेना नेता संजय रावत ने कहा है कि अगर किसान आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ है तो भारत उसपर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं कर देता।

किसान आंदोलन को विपक्ष का साथ

किसानों के आंदोलन को विपक्ष का पूरा साथ मिल रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेताओं ने आंदोलन को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. राष्ट्रपति से तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का अनुरोध किया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *