डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में अभी-अभी गोली चलने की खबर है। खबर है कि यहां किसी बात को लेकर एक परिवार में गोली चल गई, जिससे घर के एक लड़के की हालत नाजुक है। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के काला सिंघिया रोड पर एक भाई ने अपने ही भाई पर गोली चला दी है। काला सिंघिया रोड पर प्लाई फैक्टरी में 2 भाईयों का अपनी ही कोठी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पहले दोनों भाइयों में हाथापाई हुई, उसके बाद एक भाई ने गोली चला दी।
गोली चलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छोटे भाई ने गोली दागी, जो उसके बड़े भाई को लग गई। जिससे बड़े भाई को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली चलाने वाला छोटा भाई घर से फरार बताया जा रहा है।
किसान आंदोलन पर क्या बोले PM मोदी, देखें
https://www.youtube.com/watch?v=Tq1gUX-6J90&t=52s