आम आदमी पार्टी के विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 13 Dec 2020

arvind kejriwal aap

नई दिल्‍ली। नगर निगम में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक राघव चड्ढा ने मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी। दिल्‍ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद, विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि AAP विधायक ऋतुराज को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारद्वाज के अनुसार, ऋतुराज आज सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के लिए रवाना हो रहे थे, जब पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार किया। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ‘अमित शाह अब किसी को आवाज भी उठाने नहीं दे रहे।’

AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कुछ तस्‍वीरें शेयर करते हुए किराड़ी MLA ऋतुराज की गिरफ्तारी का दावा किया। तस्‍वीरों में विधायक अपने ऑफिस से निकलकर पुलिस की गाड़ी में बैठते दिख रहे हैं। इससे पहले, दिल्‍ली पुलिस ने राघव चड्ढा की चिट्ठी के जवाब में कहा था कि ‘गृह मंत्री के आवास के बाहर किसी जमावड़े की इजाजत नहीं है।’

सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने बन्द करवाए रिलायंस के शोरूम

AAP ने बीजेपी के कब्‍जे वाले नई दिल्‍ली नगर निगम में ढाई हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी चाहती है कि इस कथित घोटाले की जांच सीबीआई करे। अपनी इसी मांग को लेकर पार्टी के विधायक और पार्षद शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर आज धरना देने वाले थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस मामले में सचिव स्तर की जांच के आदेश दिए हैं।

खुद मोर्चा संभाले हैं दिल्‍ली सरकार के मंत्री

NDMC में कथित घोटाले को लेकर दिल्‍ली सरकार के मंत्री फ्रंटफुट पर हैं। AAP के मुताबिक भाजपा ने एमसीडी को भगवान भरोसे छोड़ा हुआ है। मेयर धरना देने में व्यस्त हैं और नार्थ, साउथ और ईस्ट एमसीडी में पिछले 15 दिनों से एक भी कमिश्नर मौजूद नहीं है। पार्टी प्रवक्ता आतिशी ने कहा, “नार्थ एमसीडी कहती है कि हमारे पास डॉक्टर्स, नर्सेज, सफाई कर्मचारी की सैलरी देने का पैसा नहीं है। पिछले साल तक नार्थ एमसीडी के बजट में उन्हें साउथ एमसीडी से ढाई हजार करोड़ रुपए लेने थे, लेकिन इस साल के बजट में वो जीरो हो गया। वो ढाई हजार करोड़ किस की जेब में गया है।”

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *