कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बताया नौटंकीबाज, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 539 शब्द|📅 13 Dec 2020

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसानों के चल रहे आंदोलन को निजी स्वार्थों के लिए बरतने के हथकंडे अपनाने की कोशिश के लिए अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है, जो अपने कोरे झूठों और झूठे प्रचार के ज़रिये पंजाब में अपनी पार्टी के ओछे चुनावी एजंडे को आगे बढ़ाने की ताक में हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भ्रम जाल फैलाने और बनावटी बातों की ताज़ा मुहिम पर तीखी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार इसके बिल्कुल उलट जहाँ वह अम्बानियों के सहारे तरक्की कर रही है और यहीं बस नहीं, बल्कि केजरीवाल सरकार तो रिलायंस द्वारा चलाई जा रही कंपनी बी.एस.ई.एस. के अधीन दिल्ली में बिजली क्षेत्र में किए सुधारों को सबसे बड़ी उपलब्धि बताने का ढोल बजा रही है। दूसरी तरफ़ पंजाब सरकार ने न तो अडानी पावर के साथ किसी भी तरह का समझौता किया है और न ही राज्य में बिजली की खरीद के लिए प्राईवेट कंपनियों की बोली संबंधी जानती है।

उपवास का ऐलान करके नौटंकी कर रहे केजरीवाल

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि असली तथ्य यह है कि केजरीवाल सरकार ने 23 नवंबर को उस समय पर काले कृषि कानूनों में से एक कानून बेशर्मी के साथ नोटीफाई कर दिया जब किसान इन कानूनों के खि़लाफ़ दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारियाँ कर रहे थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब केजरीवाल सोमवार से किसानों की भूख हड़ताल के समर्थन में उपवास का ऐलान करके नौटंकी कर रहा है।

किसानों को गुमराह करने के लिए दिल्ली में अपने समकक्ष को फटकार लगाते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा, ‘‘क्या आपको कोई शर्म-हया है। जब हमारे किसान आपके शहर की सडक़ों पर बहादुरी के साथ ठंड का सामना कर रहे हों तो आप इस मौके को अपने राजनैतिक हितों के लिए बरतने संबंधी किस तरह सोच सकते हो।’’ कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि आंदोलनकारी किसान, जो इन्साफ की माँग के लिए पिछले 17 दिनों से आपके शहर के बाहर बैठे हुए हैं, की मदद के लिए कोई रचनात्मक काम करने की बजाय आप और आपकी पार्टी राजनीति खेलने में लगे हुए हो।

भगवंत मान कामेडियन

पंजाब में बिजली की खरीद की स्थिति संबंधी तथ्यों की जांच करने की परवाह किये बिना मुँह खोलने के लिए आप के सांसद भगवंत मान पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केवल एक कॉमेडियन हैं, जिसको कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया। यह जि़क्र करते हुए कि पंजाब बिजाई सीजन के दौरान किसानों की सहायता के लिए सालों से अतिरिक्त बिजली खरीद रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी को न ही कुछ पता है और न ही इसकी कोई परवाह है कि क्या बीजा जा रहा है या किसानों की क्या ज़रूरतें हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अपनी नाटकीय कार्यवाहियों और घर में नजऱबंद किये जाने के झूठे दावों समेत झूठ के अन्य पुलिंदों के बावजूद किसानों की हिमायत हासिल करने में असफल रहने के बाद केजरीवाल ने अब 2022 की विधानसभा मतदान पर आँख रखते हुए पंजाब की तरफ रूख किया है, जिसमें आप के जीतने की कोई उम्मीद नहीं है।

BJP बढ़ रही है, कांग्रेस खत्म हो रही है, देखें जावेडकर क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *