यूथ अकाली दल के प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ने BJP के अशोक हिक्की को दिया करारा जवाब, कहा – ‘छाज बोले तो बोले, छलनी क्या बोले’

Daily Samvad
3 Min Read

gurpreet singh akali dal

डेली संवाद, जालंधर
यूथ अकाली दल पंजाब के मुख्य प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ने भाजपा युवा नेता अशोक सरीन को करारा जवाब दिया है। गुरप्रीत सिंह ने कहा है कि ‘छाज बोले तो बोले, छलनी क्या बोले’। उन्होंने अशोक सरीन हिक्की को आड़े हाथों लिया है कि पहले हिक्की को पंजाब का इतिहास पढ़ लेना चाहिए। इतिहास गवाह है कि अकाली दल ने पंजाब में भाजपा को पनाह दी। अकाली दल के कारण ही भाजपा सत्ता में आई।

गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल पर तंज कसने की अशोक सरीन का कद नहीं है। उन्होंने अशोक सरीन को कहा है कि पहले अपना कद देखें, फिर बोलें। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल की बजाए अशोक सरीन हिक्की को अपनी पार्टी हाईकमान के नेताओं को समझाना चाहिए। भाजपा को अपनी हैकड़ी छोड़कर किसानों की बात माननी चाहिए।

गुरप्रीत सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों को भाजपा मान ले, वर्ना हालात बदतर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर किसानों की मांगें नहीं मानती है तो, हालात बदतर होंगे, जितना कि केंद्र सरकार ने सोचा भी नहीं होगा। भाजपा किसान हितैषी का दावा करती है, लेकिन भाजपा नेता अंबानी और अडानी के हाथ बिक चुके हैं। आज अंबानी को किसान का असिस्तत्व बेचने के लिए पूरी कैबिनेट जोर लगा रखी है। लेकिन वे किसानों की बात नहीं मान रहे हैं, मसला एमएसपी और एमआरपी के बीच मे हैं। आज मक्की का एक भुट्टा 45 रुपए एमआरपी में बिकता है, एमएसपी कितनी है इसे हिक्की को बताना चाहिए।

आज किसान अपना हक मांग रहे हैं

गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आज किसान अपना हक मांग रहे हैं। क्या उनको अपना हक मांगने का हक नहीं है। अकाली दल और भाजपा के संबंधों के सवालों पर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर अकाली दल भाजपा को साथ नहीं लेता तो, आज पंजाब में भाजपा में कोई कार्यकर्ता नहीं होता है। अकाली दल के कारण ही भाजपा ने पंजाब में सत्ता सुख उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जब वोट चाहिए तो किसानों के बीच जाती है, क्या भाजपा के लिए किसान सिर्फ वोट बैंक है। भाजपा ये ड्रामा करना छोड़ दें।

BJP बढ़ रही, कांग्रेस खत्म हो रही है : प्रकाश जावेडकर

https://www.youtube.com/watch?v=WFPxqP4z7Bc&t=34s













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *