⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 103 शब्द|📅 19 Dec 2020

डेली संवाद, जालंधर
कमल विहार में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां बिजली का ट्रासंफर लगातार सुलग रहा है। लगातार चिंगारी निकलने से यहां धमाका हो सकता है।
कांग्रेस के नेता दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में इलाके के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। दीनानाथ प्रधान ने बताया कि पिछले कई दिनों से कमल विहार में बिजली के ट्रांसफर से चिंगारी निकल रही है।
उन्होंने बताया की कई बार इसकी शिकायत बिजली के अधिकारियों से की गई, लेकिन न तो ट्रांसफर को कहीं शिफ्ट किया गया और न ही इसे सही किया गया।
ट्रांसफर से निकल रही है चिंगारी








