ममता बनर्जी की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, BJP सांसद की पत्नी को करवाया TMC में शामिल, पति भेजेंगे तलाक का नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 21 Dec 2020

Sujata Mondal Khan

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति (West Bengal Election) परवान चढ़ रही है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में तोड़फोड़ के बाद अब बीजेपी (BJP) के घर भी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ हो गई है। बीजेपी सांसद सौमित्र खान (BJP MP Saumitra Khan) की पत्नी सुजाता मंडल खान (Sujata Mondal Khan) सोमवार को टीएमसी में शामिल हो गई हैं।

सौमित्र, पश्चिम बंगाल की बिश्नुपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद हैं। उन्होंने पत्नी के टीएमसी में शामिल होने पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा, ‘मुझसे बातचीत के बगैर ही पत्नी ने यह फैसला लिया है।’ वहीं सुजाता ने कहा है कि घर के मामले घर में ही रहने चाहिए। इस दौरान टीएमसी सांसद सौगत रॉय और प्रवक्ता कुणाल घोष उनके साथ मौजूद रहे।

मुझे बीजेपी में कभी सम्मान नहीं मिला

कोलकाता में टीएमसी की सदस्यता लेते हुए सुजाता ने कहा, ‘मुझे बीजेपी में कभी सम्मान नहीं मिला। अगर बात पॉपुलैरिटी की आए, तो ममता बनर्जी क कोई मुकाबला नहीं है।’ पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष और सौमित्र खान के बीच बीते दिनों कुछ अनबन भी हुई थी।

सोमवार सुबह ही चुनावी रणनीतिकार और पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सहयोगी के रूप में लगे प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा, ‘मीडिया ने बीजेपी को लेकर जरूरत से ज्यादा ही प्रचार प्रसार किया हुआ है। लेकिन वास्तविकता यह है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को दहाई के आंकड़ा पार करने में ही संघर्ष करना पड़ेगा।’

टीएमसी में बिखराव जारी

गौरतलब है कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया। गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ममता बनर्जी के करीबी मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी जॉइन कर ली। वह अपनी अगुवाई में कुल 10 विधायकों और एक सांसद को भी ले आए, जिनमें से 8 TMC के हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *