अपनी ही सरकार में कांग्रेसी नेताओं की नहीं सुन रही पुलिस, मेजर सिंह के साथ कौंसलरों ने घेरा पुलिस थाना, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

congress

डेली संवाद, जालंधर
आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह तथा पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह के बीच विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मेजर सिंह ने आज फिर से धरना लगाया है। उन्होंने पंजाब पुलिस के एसीपी विमलकांत पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं।

मेजर सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं ने थाना न्यू बारादरी के बाहर धरना लगाया है। कांग्रेस नेता मेजर सिह ने कहा ब्लैक मेल करने वाले सिमरनजीत सिंह को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

आरटीआइ एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह तथा पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह के मध्य पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मेजर सिंह तथा सिमरनजीत सिंह के मध्य हुए विवाद के बाद मेजर सिंह ने पर्चे की मांग को लेकर धरना दिया था। इसके बाद आरटीआई एक्टिविस्ट पर पर्चा तो हो गया लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

मेजर सिंह और कांग्रेसी नेताओं ने थाने के समक्ष धरना देकर आरटीआई एक्टिविस्ट को गिरफ्तार करने की मांग की है। मेजर सिंह ने कहा है कि सिमरनजीत सिंह को पुलिस संरक्षण दे रही है। हैरानी की बात तो यह है कि कांग्रेस की सरकार में ही कांग्रेस के नेताओं की पुलिस नहीं सुन रही है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *