Corona का नया virus मिलने के बाद सऊदी अरब ने लगाई इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 21 Dec 2020

Corona का नया virus मिलने के बाद सऊदी अरब ने लगाई इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक

रियाद। ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए तेजी से फैलने वाले एक स्ट्रेन (highly infectious strain of coronavirus) की जानकारी मिलने के बाद सऊदी अरब ने रविवार को देश में इंटरनेशनल फ्लाइट सहित जमीन और समुद्र के प्रवेश रास्तों पर एंट्री लगभग एक हफ्ते के लिए बंद कर दी है।

सऊदी की आधिकारिक प्रेस एजेंसी ने कहा कि ‘किंगडम अस्थायी रूप से कुछ अपवाद को छोड़कर सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को एक हफ्ते के लिए रोक रहा है, इसे आगे चलकर एक हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है.’ SPA ने आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया कि ‘किंगडम में इस दौरान जमीन और समुद्र के रास्तों से भी नहीं घुसा जा सकेगा. इस रोक की अवधि भी एक हफ्ते और बढ़ाई जा सकती है।’

इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बाहर जाने की अनुमति है

SPA ने बताया कि किंगडम में अभी मौजूद इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बाहर जाने की अनुमति है, वो अपनी उड़ानें भर सकती हैं। बता दें कि ब्रिटेन की सरकार ने चेतावनी दी है कि कोरोनावायरस का तेजी से फैलने वाला एक नया स्ट्रेन ‘नियंत्रण से बाहर हो रहा है’, जिसके बाद कई यूरोपियन देशों ने ब्रिटेन से यात्रा पर बैन लगा दिया है. SPA ने कहा कि जो लोग भी 8 दिसंबर के बाद से यूरोप या वायरस का नया स्ट्रेन मिलने वाले देश से सऊदी अरब आए हैं, उन्हें खुद को दो हफ्तों के लिए सेल्फ-आइसोलेट करना होगा और टेस्टिंग करानी होगी।

पड़ोसी देश कुवैत ने भी रविवार को ब्रिटेन से आने वाली पैसेंजर फ्लाइट को बैन कर दिया। पिछले कुछ दिनों में ब्रिटेन में वायरस का तेजी से फैलने वाला नया स्ट्रेन मिला है, जिसके बाद यूरोप में स्थिति और गंभीर हो गई है. यूरोप, देश में पहला ऐसा क्षेत्र बन गया है, जहां अब तक कुल 500,000 मौतें हो चुकी हैं।

तीन चरणों के कोविड-19 वैक्सीनेशन का प्रोग्राम

सऊदी अरब ने पिछले हफ्ते Pfizer-BioNTech वैक्सीन की पहली शिपमेंट मिल जाने के बाद से तीन चरणों के कोविड-19 वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू किया है. किंगडम में अबतक 361,000 केस सामने आ चुके हैं, वहीं कुल 6,000 मौतें हुई हैं, जोकि खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा है. हालांकि, यहां पर रिकवरी रेट भी ऊंचा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *