पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा को किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 22 Dec 2020

suresh raina - guru randhawa

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मुंबई एयरपोर्ट के पास कोरोना के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापा मारा जहां कोरोना के उल्लंघन के आरोप में रैना, सिंगर गुरु रंघावा सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया।

साहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में रैना और रंघावा भी शामिल हैं, हालांकि आरोपियों को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि रैना सहित 34 आरोपियों को आईपीसी की धारा 188, 269 के तहत और महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी ड्रैगन फ्लाई पब से हुई जहां कोरोना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया।

गौरतलब है कि सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। नए साल को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए हैं।

इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा 

क्रिकेट को लेकर रैना की बात करें तो सोमवार को ही उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए 26 सदस्यीय संभावितों की लिस्ट जारी की है, जिसमें रैना का नाम भी शामिल है। रैना ने इसी साल 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनैशनल क्रिकेट से अलविदा कहने के कुछ देर बाद ही खुद भी इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। रैना इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलने के लिए दुबई रवाना हुए थे, लेकिन आईपीएल के आगाज से पहले ही निजी कारणों से स्वदेश लौट आए थे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *