इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की सांसद डिम्पा को चेतावनी, कहा – पत्रकार से माफी मांगे, नहीं तो विरोध होगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 23 Dec 2020

rangpuri - nandan copy

 

डेली संवाद, जालंधर
दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस द्वारा किसानों के हक में दिये जा रहे धरने के दौरान पंजाब के हल्का खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिम्पा की तरफ से पत्रकार चंदन के साथ की गई बदसलूकी की पत्रकारों की संस्था EMA ने सख्त नोटिस लिया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान नरेन्द्र नन्दन, चेयरमैन परमजीत सिंह रंगपुरी व महासचिव निखिल शर्मा व एमा के टीम ने डिम्पा के इस व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि डिम्पा की मीडिया के साथ ऐसी बदसलूकी बर्दाश्त नही की जाएगी।

एमा प्रधान नरेंद्र नंदन ने कहा कि डिम्पा को इस मामले में बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिये। नरेन्द्र नन्दन ने कहा कि पत्रकार का काम सवाल करना होता है और डिम्पा से भी पत्रकार चंदन ने स्वाल किये थे। अगर डिम्पा सवालों के जवाब नही देना चाहते थे तो उन सवालों को टाल सकते थे।

इस मौके परमजीत सिंह रंगपुरी व निखिल शर्मा ने कहा कि मीडिया पर हमला किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिम्पा ने अगर जल्द इस मामले में माफी न माँगी तो पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सहित दिल्ली में बैठे कांग्रेसी आलाकामान तक डिम्पा की शिकायत की जाएगी। इसके अलावा डिम्पा के खिलाफ जबतक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक पत्रकार चुप नहीं बैठेंगे।

BJP बढ़ रही, कांग्रेस खत्म हो रही है : प्रकाश जावेडकर 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *