पंजाब में लोक जन शक्ति पार्टी व बसपा को करारा झटका, पार्टी के कई दिग्गज नेता BJP में शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 23 Dec 2020

bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
देश व पंजाब की जनता को बहला-फुसला कर उन्हें दर-बदर कर अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने व जन-विरोधी नीतियों से तंग आकर लोक जन शक्ति पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने अपने साथियों सहित अपनी-अपनी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी को भाजपा परिवार में शामिल किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, सुनीता गर्ग व प्रदीप गर्ग भी उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने सभी को भाजपा परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और इन शामिल हुए सभी नए सदस्यों को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा और इनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। शर्मा ने कहाकि यह सभी जनता के बीच रहने वाले लोग हैं और आपने-अपने इलाके की मुश्किलों से भली-भाँती वाकिफ हैं। भाजपा में शामिल होने से आने वाले दिनों में इनके विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को चुनाव में बढ़त मिलेगी।

ये नेता हुए भाजपा में शामिल

जीवन गुप्ता व डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि लुधियाना से लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सैमुअल भट्टी, होशियारपुर से प्रदेश अध्यक्ष व लेबर सैल पंजाब के अध्यक्ष लखवीर सिंह राजदान, मोहाली से बहुजन समाज पार्टी के 2019 में सांसद उम्मीदवार व आदस (AADAS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवीन टांक तथा अमृतसर से 2019 के सांसद उम्मीदवार शक्ति कल्याण, मोगा से प्रदेश उपाध्यक्ष लेबर सैल दर्शन सिंह, अमृतसर से प्रदेश सचिव पंजाब सोनी भट्टी, फरीदकोट से अध्यक्ष दलित सेना पंजाब गुरनाम सिंह, अमृतसर से प्रदेश खजाँची सुरिंदर गिल, वाल्मीकि एजुकेशन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शीतल को भाजपा परिवार में शामिल किया गया है।

भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों ने शीर्ष व प्रदेश पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए उनको विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की विचारधारा व केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे तथा जनता को संगठन के साथ जोड़ कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *