पिस्तौल की नोक पर अपने ही ट्यूशन टीचर को किडनैप कर ले गया स्टूडेंट, बाप ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 23 Dec 2020

 

Kidnapping copy

पटना। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ के नौहसा बगीचा मोहल्ले में मंगलवार रात आठ बजे 10-15 बदमाशों ने घर में घुस कर हथियार के बल पर 23 वर्षीय युवती को अगवा कर लिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने बाले 35 वर्षीय मो. अफरोज आलम व अन्य पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। अफरोज पीएचडी के निजी नल-जल का ठेकेदार बताया जाता है। वह एक बच्चे का पिता भी है। फुलवारीशरीफ पुलिस छापेमारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

युवती के परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे हमलोग घर में बैठे थे। अचानक 10 से 15 बदमाशों के साथ अफरोज हथियार के साथ घुस गया। सभी पर पिस्टल तान दी। मेरी बेटी को खींचते हुए गेट के पास ले जाकर हाथ-पैर बांध दिया और सफेद रंग के चार पहिया वाहन से उसे लेकर फरार हो गया। सभी बदमाश नकाबपोश थे। कुछ बाइक से भी थे। जाते-जाते दो राउंड फायरिंग भी की। भागते समय अमित नाम के युवक का आधार कार्ड गिर गया। वह एक थैले में रस्सी और सेलोटेप लेकर आया था, वह भी छूट गया है। एक बदमाश का जूता भी छुटा हुआ है। आधार कार्ड में मधेुपुरा का पता लिखा है।

पिछले एक वर्ष से होम ट्यूशन पढाने घर जाती थी

युवती के मां ने बताया कि अफरोज के 14 वर्षीय पुत्र को पिछले एक वर्ष से होम ट्यूशन पढाने घर जाती थी, जिसके कारण दोनों में अच्छी दोस्ती भी हो गयी थी। मेरी बेटी की शादी के लिए रिश्ता भी लगा हुआ है। घटना के समय मां, पिता, बहन , भाभी और भाई थे। बदमाशों ने भाई को पिस्टल के बट से सिर पर भी प्रहार किया। जिससे सिर में चोट आई है।

युवती के पिता रिटायर कर्मी है जब कि एक भाई बैंक में पीओ है। पुलिस ठेकेदार के घर में रहने वाले बतौर किरायेदार मो. तनवीर आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवती के पिता पीडब्ल्यूडी के फोर्थ ग्रेड के रिटायर कर्मी है। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भय व तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

प्रेम प्रसंग की बात से इनकार

युवती के परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया है। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व भी युवती की भाई व आरोपित अफरोज में कहासुनी किसी बात पर हुई थी। आरोपित अफरोज पूरे परिवार के साथ फरार है। थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि दोनों पूर्व से परिचित है। अपहरण का मामला प्रतीत नहीं होता है। आवेदन देन पर ही कानूनी कारवाई की जायेगी। युवती की बरामदी कि लिए छापेमारी की जा रही है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *