परदेस में काम कर रहे अपने मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगी योगी सरकार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 554 शब्द|📅 23 Dec 2020

yogi adityanath

डेली संवाद, लखनऊ
अपना घर परिवार छोड़ कर हजारों किलोमीटर दूर परदेश में काम करने गए यूपी के प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्‍मान पर अब आंच नहीं आएगी । योगी सरकार अपने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्‍मान परदेश में भी सुनिश्चित करने जा रही है । प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में अपने अफसरों की तैनाती करने जा रही है । योगी सरकार प्रवासी मजदूरों की अधिसंख्‍या वाले शहरों में अफसरों की तैनाती कर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्‍मान की निगरानी रखेगी । अपने मजदूरों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर दूसरे राज्‍यों में अफसरों की तैनाती करने वाला उत्‍तर प्रदेश देश का पहला राज्‍य होगा।

दिल्‍ली,महाराष्‍ट्र,पश्चिम बंगाल, गुजरात और आंध्र प्रदेश समेत तमाम राज्‍यों के आर्थिक विकास और उद्योगों की रीढ़ बन चुके यूपी के लाखों प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्‍मान पर योगी सरकार की पैनी नजर होगी । मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने परदेश में रहने वाले मजदूरों की सुरक्षा,सुविधा और सम्‍मान की रक्षा के निर्देश अफसरों को दिए हैं ।

योजना की शुरुआत मुंबई में अफसरों की तैनाती से होने जा रही है

योगी सरकार अपने मजदूरों की हाल खबर रखने के लिए दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में अपने अफसर तैनात करने जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके निर्देश दे दिए हैं । योजना की शुरुआत मुंबई में अफसरों की तैनाती से होने जा रही है। तय योजना के मुताबिक मुंबई में उत्‍तर प्रदेश सरकार के दो अफसरों की तैनाती की जाएगी। मुंबई में मौजूद रह कर ये अफसर यूपी के मजदूरों को मिल रही सुविधा,सुरक्षा और सम्‍मान पर नजर रखेंगे ।

प्रवासी मजदूरों के साथ कुछ भी गलत होने पर यूपी के अफसर स्‍थानीय प्रशासन से बात कर समस्‍या का समाधान करायेंगे और इसकी रिपोर्ट राज्‍य सरकार को भेजेंगे । मुंबई में मौजूदगी के दौरान अफसर उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही योजनाओं की जानकारी भी प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाएंगे। ताकि जो मजदूर नई योजनाओं में शामिल हो कर प्रदेश में वापस आना चाहें उन्‍हें सुविधा मिल सके ।

30 लाख से ज्‍यादा प्रवासी मजदूरों को बड़ा सहारा

मजदूरों की सुरक्षा और सम्‍मान को लेकर योगी सरकार का यह फैसला हजारों किलोमीटर दूर रह रहे 30 लाख से ज्‍यादा प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा साबित होने जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना काल में दिल्‍ली,मुंबई में रह रहे लाखों मजदूरों को जबरन बाहर कर दिया गया था। कोलकाता और मुंबई में रह रहे प्रवासी मजदूरों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार नहीं किए जाने की खबरें भी आती रही हैं। पश्चिम बंगाल के मौजूदा माहौल को देखते हुए योगी सरकार का यह फैसला अपने परिवार और घरों से दूर रह रहे यूपी के हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा संबल बनने जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश वित्‍त निगम को भी देश भर में रह रहे यूपी के प्रवासी मजदूरों के हाल पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं । उत्‍तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्‍यक्ष जेपी सिंह ने योगी सरकार के इस कदम का स्‍वागत किया है । जेपी सिंह कहते हैं कि अपने मजदूरों का इस हद तक ध्‍यान रखने वाली यूपी की पहली सरकार होगी। अफसरों की मौजूदगी से यहां काम करने वाले मजदूरों की कई समस्‍याओं का समाधान हो जाएगा । परदेश में रह रहे हर मजदूर को सहारा मिल जाएगा ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *