सिंघु बार्डर पर आंदोलनकारियों के लिए खालसा एड ने खोला किसान माल, सभी सामान फ्री में ले जाओ, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 24 Dec 2020

khalsa add

डेली संवाद, सिंघु बार्डर
टिकरी व सिंघु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। टिकरी बॉर्डर से लेकर बाईपास समेत अन्य इलाकों में भी किसानो के जत्थे ठहरे हुए है। अब यहां किसानो की सुविधा के लिए पुस्तकालय,गुरुद्वारा और मेडिकल कैंप भी खुल चुके है। अब खालसा एड ने किसानों के लिए हीटिंग पैड और लोई का इंतजाम भी कर लिया है। बुजुर्गों को ये सेवा दी जा रही है।

सिंघु बार्डर पर खालसा एड ने किसान माल खोल दिया है। जहां से फ्री में कोई भी वस्तु अपने आवश्यकातनुसार फ्री में ले जा सकते हैं। इससे पहले महिलाओं और बच्चों के परेशानियों को देखते हुए खालसा एड ने पहले महिलाओं के लिए शेलटर होम बना दिया है। रात को इस शेलटर होम में महिलाएं आराम से सो रही है।

सिंघु बार्डर पर किसानों के लिए खुला फ्री माल, जो चाहो-जितना चाहो ले जाओ

ठंड से बढ़ती परेशानी को देख आंदोलन से अब बुजुर्गो किसानों को वापस भेजने का सिलसिला शुरू हो रहा है। लेकिन जितने भी बुजुर्ग किसान यहां है उनके लिए खालसा एड ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आंदोलन में शामिल किसानों को कड़कड़ाती ठंड किसानों के लिए गर्म पानी करने की व्यवस्था भी हो गई है। इसके लिए खालसा एड ने कई कैंटर भर कर पानी गर्म करने का देसी गीजर मंगाकर बांटना शुरू कर दिया है।

गर्म जुराब व कपड़े बांटे

सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़े व गर्म जुराब भी दिए जा रहे हैं। खालसा एड के वॉलंटियर टिकरी बॉर्डर से लेकर पूरे बाईपास पर किसानाें की सेवा कर रहे हैं। बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर खालसा एड ने सेंटर बनाया है। रात के समय यहां करीब 100 से ज्यादा लोगों के सोने की व्यवस्था की गई है। ताकि यहां रात के समय किसान आराम से सो सके। शेल्टर होम में कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीनें, नहाने के लिए गीजर, पैराें की मसाज करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *