इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘स्ट्रेटेजीज टू क्रैक कॉर्पोरेट इंटरव्यूस’ विषय पर वैबीनार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 26 Dec 2020

innocent hearts

डेली संवाद, जालंधर 
छात्रों को कॉर्पोरेट जॉब इंटरव्यू के वास्तविक परिदृश्य के साथ परिचित करवाने के उद्देश्य से इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अकादमिक विभाग द्वारा ‘स्ट्रेटेजीज टू क्रैक कॉर्पोरेट इंटरव्यूस’ विषय पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार के लिए रिसोर्स पर्सन प्रेरणा महाजन (असिस्टेंट मैनेजर, एच.आर., बैंगलोर स्थित फॉच्र्यून 500 कंपनी) थीं। वैबीनार की शुरुआत डा. गगनदीप कौर (अकादमिक को-आर्डीनेटर, इनोसैंट हाट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) द्वारा रिसोर्स पर्सन का स्वागत करने के साथ हुई।

वैबीनार के दौरान मिस प्रेरणा ने बताया कि नौकरी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए इंटरव्यू उम्मदीवार के ज्ञान, व्यवहार, कम्यूनिकेशन स्किल्स और अनुभव की जांच करने की एक प्रक्रिया है। प्रत्येक उम्मीदवार को समान्य प्रश्नों और उस कम्पनी के बारे में शोध करना चाहिए जहां वह आवेदन कर रहे हैं।

मिस प्रेरणा ने छात्रों के साथ इंटरव्यू के संबंध में अपने अनुभव को साझा किया और उन्हें उन सवालों के साथ परिचित करवाया जो जॉब इंटरव्यू के समय उम्मीदवार को आम तौर पर पूछे जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मुश्किल सवालों के जवाब देने और चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के दौरान संतुलन बनाए रखने के बारे में सुझाव दिए। छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए रिसोर्स पर्सन द्वारा कुछ छात्रों के साथ मॉक सेशन भी किया गया। छात्र रिसोर्स पर्सन से विभिन्न प्रश्न पूछने के लिए उत्साहित थे।

वैबीनार का सबसे महत्वपूर्ण भाग प्रश्न-उत्तर सेशन रहा

मिस प्रेरणा द्वारा न केवल विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर दिए गए, बल्कि उन्होंने ऐसे प्रश्न पूछने के पीछे विद्यार्थियों के मनोविज्ञान को भी वर्णित किया गया। वैबीनार का सबसे महत्वपूर्ण भाग प्रश्न-उत्तर सेशन रहा। डा. शैलेश त्रिपाठी (गु्रप डायरैक्टर, इनोसैंट हाट्र्स) द्वारा छात्रों के साथ प्रोफैशनल और कॉर्पोरेट इंटरव्यू को क्रैक करने की महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए एचआर एक्सपर्ट मिस प्रेरणा महाजन का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को अपने व्यक्तित्व लक्षणों को जानने के लिए स्वयं को कुछ समय देना चाहिए और भविष्य में नौकरी की इच्छा से आवेदन करने वाली कम्पनी के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *