MLA राजिंदर बेरी की मेहनत रंग लाई, 29 दिसंबर को लद्देवाली रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का नींव पत्थर रखेंगे PWD मंत्री, 1 लाख से भी ज्यादा लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 394 शब्द|📅 26 Dec 2020

rajinder beri

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के सैंट्रल हलके के हजारों के लिए गुड न्यूज है। सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी के अथक प्रयास से लद्देवाली रेलवे क्रांसिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का नींव पत्थर 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला रखेंगे। इससे कई सालों से सैंट्रल हलके के लद्देवाली समेत होशियारपुर रोड के आस-पास बसी कई कालोनियों के लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा। विधायक राजिंदर बेरी ने कहा है कि उन्होंने चुनाव के वक्त जो वायदा किया था, उसे बाखूबी निभाया।

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि लद्देवाली रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की मांग कई साल से चली आ रही थी। जिसका उन्होंने  चुनाव में प्राथमिकता से वायदा किया था। इसे लेकर जब से वे विधायक बनें, लगातार राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक प्रयास कर रहे थे। अब सुखद परिणाम आ गया है। 29 दिसंबर को इस फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का उद्घाटन होगा। इस मौके पर सांसद संतोख चौधरी और मेयर जगदीश राजा विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

विधायक राजिंदर बेरी के अथक प्रयास से पहले रेलवे की तरफ से फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दी गई, बाद में पंजाब के लोक निर्माण विभाग ने बीबीएमसी से जमीन लेकर पुल बनाने का प्लान तैयार किया। पंजाब सरकार के पास 17 करोड़ रुपए की मंजूरी के लिए कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन से पहले भेज दी गई थी, उसके बाद रेलवे अपने हिस्से की कंस्ट्रक्शन के लिए पुल की जगह पर साॅयल टेस्टिंग का काम किया।

शहर के इन इलाकों के लोगों की मिलेगी बड़ी राहत

लद्देवाली रेलवे क्रांसिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनने से लद्देवाली, रामामंडी, महाराजा गार्डन, रामा मंडी, कैंट के करीब 1 लाख लोगों को लाभ होगा। सबसे बड़ा लाभ होशियारपुर रोड पर नए लगे कारखानों को होगा, जिन्हें रेलवे क्रॉसिंग के कारण मेन हाईवे का ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से रूट लेना पड़ता है।

लद्देवाली रोड जालंधर सिटी के चौगिट्टी से होशियार पुर रोड को जोड़ती है। इस पर रेलवे क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद होती है। वजह ये है कि जालंधर से जेएंडके की तरफ यहां से ट्रेनें जाती हैं। फिर इंडियन ऑयल की पेट्रोलियम की ट्रेनें गुजरती हैं। लोकनिर्माण विभाग की योजना के अनुसार भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के प्लाट की जमीन का एक हिस्सा एक्वायर किया गया। इस फ्लाइ ओवर के काम शुरू होने के समय इलाके के कई लोग मौजूद रहेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *