‘दीदी’ में नहीं है तनिक भी ‘ममता’, पश्चिम बंगाल के 4 करोड़ लोगों का छीना हक : शेखावत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 28 Dec 2020

कोलकाता प्रवास के दौरान जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

gajendra singh shekhawat

डेली संवाद, कोलकाता
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोलकाता प्रवास के दौरान सोमवार को पानीहाटी विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की 80 जनयोजनाओं से पश्चिम बंगाल के 4 करोड़ से अधिक लोगों को ममता सरकार ने वंचित रखा है। स्थानीय और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने ‘दीदी शासन’ पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार सभी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू करने का काम कर रही है वहीं पश्चिम बंगाल में ममता दीदी इन योजनाओं से प्रदेश की जनता को वंचित कर दिया है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉक्‍टरों और अधिवक्ता समूह ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल में व्याप्त आराजकता के बारे में भी चर्चा की। जिसपर गजेंद्र सिंह शेखावत ने आश्‍वासन दिया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आने पर भ्रष्‍टाचार और अराजकता के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पानीहाटी विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने हितग्राहियों से मिलकर केंद्र की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़ों के लिए 80 से ज्यादा योजनाएं शुरू की हैं लेकिन ममता दीदी की सरकार ने इन योजनाओं को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया।

76 लाख किसान का हक छीना

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने स्थानीय लोगों से चर्चा के दौरान ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने 7वीं किश्त के पैसे को भेजना शुरू कर दिया है। इस लाभ से बंगाल के 76 लाख किसान वंचित हो गए हैं। करीब 4200 करोड़ रूपये से पश्चिम बंगाल के किसानों को वंचित करने का काम ममता बनर्जी ने किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की

आयुष्मान योजना के लाभ से भी वंचित हैं। ठेले वाले, रेहड़ी वाले, कूड़ा एकत्र करने वाले, रिक्शा चालक जैसे गरीब लोगों की संख्या 4 करोड़ से अधिक है। इन 4 करोड़ लोगों को वंचित रखने का काम ममता दीदी ने किया है। यह भी तब है जब प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी ममता बनर्जी के ही पास है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने की ताकत सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। भाजपा समाज को जोड़ती है जबकि ममता सरकार समाज को तोड़कर वोटबैंक की राजनीति करती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *