पंजाब में 48 घंटे कोल्ड डे, हिमाचल में भारी बर्फबारी से 400 सड़कें बंद, सैकड़ों टूरिस्ट फंसे, राहत में जुटा प्रशासन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 29 Dec 2020

shimla

चंडीगढ़। पहाड़ों पर बर्फबारी तेज होने से देशभर में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल की राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद 401 सड़कें बंद हो गईं, जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए। यहां पाइपलाइन में पानी जम गया। शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां तीन इंच तक बर्फ गिरी। राज्य के दूसरे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में भारी बारिश हुई। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है। तीन नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कें बंद हो गई हैं।

सड़कें बंद होने से कई जगह पर्यटक भी फंस गए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। शिमला जिले में एक ही दिन में एचआरटीसी के 150 रूट प्रभावित हुए हैं। 73 बसें बर्फबारी के बीच फंस गई, जिन्हें बाद में रेस्क्यू कर लिया गया। राज्य में 344 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। होटल इंडस्ट्री खुश है क्योंकि, नए साल तक बुकिंग फुल है।

सोमवार को सिर्फ शिमला में ही तीन हजार गाड़ियां और मनाली में एक हजार गाड़ियों में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचे। वहीं पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अटल टनल रोहतांग और सोलंग नाला वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

पंजाब में अगले 48 घंटे कोल्ड डे, शीतलहर चलेगी

पहाड़ों से चली बर्फीली हवाओं के चलते पंजाब के तापमान में औसत 4 डिग्री की गिरावट आ गई। बठिंडा में रात का तापमान 1.5 डिग्री रह गया, जबकि दिन में पारा 14 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। फिरोजपुर में रात का पारा 2.4 डिग्री और दिन का पारा 12 डिग्री रहा। राज्य में आने वाले 48 घंटे में गहरी धुंध छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में 4 दिन कड़ाके की ठंड

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के बाद अब ठंड बढ़ेगी। नारनौल में रात का तापमान 1.6 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रोहतक में दिन का पारा 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। शीतलहर की रफ्तार तेज हो गई। हालांकि, धूप खिलने से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पारा जीरो के करीब आ सकता है। पाला जमने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 और 5 जनवरी को बारिश हो सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *