MLA राजिंदर बेरी ने जालंधर के 1 लाख लोगों की दी बड़ी सौगात, 23.47 करोड़ रुपए से बनने वाले लद्देवाली आरओबी के निर्माण कार्य का PWD मंत्री ने रखा नींव पत्थर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 503 शब्द|📅 29 Dec 2020

Laddewali fly over bridge

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने मंगलवार को चौगिट्टी-लद्देवाली रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा, जोकि 23.47 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। मंत्री सिंगला ने कहा कि इस पुल के लिए सेंट्रल हल्के विधायक राजिंदर बेरी ने अथक मेहनत की है। इसका सारा श्रेय विधायक बेरी को जाता है। जिससे अब इस हल्के के 1 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि पंजाब में लगभग 27 रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाने के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। चौगिट्टी-लद्देवाली आरओबी पर उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से डायरेक्टर तौर पर एक लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा, जोकि जालंधर-पठानकोट व जालंधर-होशियारपुर रोड के आसपास रहते हैं।

राजिंदर बेरी की अथक मेहनत से बनने जा रहा है पुल

उन्होंने इस आरओबी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने के लिए विधायक राजिंदर बेरी की प्रशंसा की, जिन्होंने सभी विभागों से बेहद कम समय में एनओसी लेकर आरओबी का काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने बताया कि 12 मीटर चौड़े इस आरओबी का काम लगभग 18 महीने में पूरा कर दिया जाएगा और टेंडर जालंधर की ही फर्म मैसर्ज एसोसिएटेड इंजीनियर, मकसूदां को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट की तरफ से जालंधर में 25 करोड़ रुपए की लागत से 58 विकास कार्य किए जा रहे हैं, जोकि चुनाव से पहले खत्म करके प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलहण रोड का प्रपोजल तैयार करके पेश करने के लिए कहा गया है ताकि इस कार्य को भी जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

कपूरथला रोड पर 40 लाख से बनेगा पुल

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वेस्ट विधानसभा हलके में कपूरथला रोड और नाहला गांव में नहर पर 40 लाख रुपए से पुल बनाने की मांग को मंजूरी देते हुए कहा कि जल्द ही यहां काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा हलके में जल्द ही दो नए स्कूल बनाने का काम भी शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर सांसद संतोख चौधरी, विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राजा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसडीएम राहुल सिंधू, कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान बलदेव सिंह देव, पार्षद उमा बेरी, उधोगपति राजन गुप्ता, दीनानाथ प्रधान व हलके के विभिन्न पार्षद मौजूद थे।

Rajan gupta

शाहकोट में सड़क को जनता को समर्पित

उधर, हलका शाहकोट में 3.75 किलोमीटर लंबी व दस मीटर चौड़ी सड़क जोकि 3.71 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है, वह जनता को समर्पित की। इस सड़क का निर्माण कार्य जुलाई महीने में शुरू किया गया था, जोकि निर्धारित छह महीने में पूरा कर लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजयइंदर सिंगला ने कहा कि इसके अलावा गोहीर-नकोदर-मल्सीयां के शहरी इलाकों की सड़कों की मरम्मत का कार्य भी किया जा चुका है। गोहीर सड़क की मरम्मत पर 51 लाख रुपए, नकोदर की सड़क को 77 लाख रुपए और मलसीयां की शहरी सड़क की मरम्मत के लिए 42 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *