पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मांगी माफी, कहा – श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च, पढ़ें पूरा माफीनामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 30 Dec 2020

navjot sidhu

डेली संवाद. चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने धार्मिक प्रतीकों वाला शॉल ओढ़ने पर पैदा हुए विवाद के बाद कहा है कि  श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च है, अगर मैंने अनजाने में एक भी सिख की भावनाओं को आहत किया है, तो मैं माफी चाहता हूँ । लाखों सिखों के श्रद्धेय प्रतीकों को पहनते हैं वहां पर टर्बंस, कपड़े और यहां तक कि टैटू को गर्व के साथ उकेरा जाता है, मैं भी एक विनम्र सिख के रूप में शाल पहनता हूं।

आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के धार्मिक प्रतीकों वाला शॉल ओढ़ने पर विवाद पैदा हो गया है। अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से कहा कि धार्मिक प्रतीकों वाला शॉल ओढ़कर सिख समुदाय की भावनाएं कथित रूप से आहत करने को लेकर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

इसके साथ ही सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिद्धू के इस आचरण को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा, ‘उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए।’ माना जा रहा है कि इसी वीडियो के बाद विवाद पैदा हुआ है। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने माफी मांगते हुए ट्वीट किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था वीडियो

दरअसल, कांग्रेस विधायक सिद्धू ने कुछ दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल ‘जीतेगा पंजाब पर एक वीडियो डाला था जिसमें वह जालंधर के एक गांव में कुछ किसानों के साथ बैठक में वह शॉल ओढ़े नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू किसानों को एमएसपी के प्रति जागरूक करने गए थे, जिस दौरान उन्‍होंने एक शाल ओढ़ी थी, जिस पर खंडा और ओंकार छपा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *