चलती कार में दो पुरुषों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर बाहर फेंका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 30 Dec 2020

 

चलती कार में दो पुरुषों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर बाहर फेंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्मदिन की पार्टी से लौट रही युवती के साथ चलती कार में उसी के दो दोस्तों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामले में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा मंगलवार देर रात को जाधवपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जो दक्षिण 24 परगना जिले के महेशटाला की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता जाधवपुर इलाके के विक्रमगढ़ इलाके में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर रात करीब 11 बजे वाहन से आ रही थी जिसमें उसकी एक महिला मित्र सहित कुल तीन मित्र सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक दो पुरूष मित्रों ने कथित तौर पर वाहन में उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। वाहन में सवार दूसरी युवती ने इस पर आपत्ति नहीं की जबकि पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को भवानीपुर पुलिस थाने के नजदीक वाहन से बाहर फेंक दिया।

एक ने नहीं की आपत्ति

उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िया ने एक अन्य पुरुष मित्र को फोन पर संपर्क किया, जो उसे जाधवपुर पुलिस थाने ले गया जहां पर उसने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि हम दोनों आरोपी पुरुषों सहित कार में सवार युवती का पता लगा रहे हैं। हम मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से भी उनके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *