Big News : पंजाब के बाद अब देश के सभी राज्यों में 2 जनवरी से कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 31 Dec 2020

russia corona vaccine

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर गुरुवार को एक अच्छी खबर आई है। चार राज्यों में कोरोना वायरस टीकाकरण का ड्राय रन करने के बाद अब केंद्र सरकार देशभर में इसी तरह के अभ्यास आयोजित करने की योजना बना रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वैक्सीन को उपयोग के लिए मंजूरी मिलने के बाद मेगा ड्राइव को आसानी से किया जा सके। सभी राज्यों की राजधानी की कम से कम तीन सेशन साइट पर इस अभ्यास को किया जाएगा। इसमें कुछ राज्यों के ऐसे जिले भी शामिल होंगे जो बेहद दूर हैं या जहां लॉजिस्टिक्स सपोर्ट (रसद) खराब है।

इससे पहले पंजाब सहित चार राज्यों में कोविड वैक्सीन का ड्राय रन किया गया। पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम और गुजरात में यह ट्रायल किया गया। इन राज्यों में टीकाकरण से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान कोल्ड चेन से लेकर लोगों के पंजीयन और टीका बूथ पर डोज देने के अलावा चिकित्सीय निगरानी किस तरह से की जाएगी, इसका पूरा अभ्यास किया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। अधिकारी ने कहा, ‘हम हर राज्य में कम से कम दो साइटें देख रहे हैं, जहां पर्याप्त लाभार्थियों को नामांकित किया जा सकता है।’ इस बैठक के बाद मंत्रालय ने दो जनवरी से भारत में वैक्सीन का ड्राय रन किए जाने का फैसला लिया है।

यह अभ्यास कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया के परीक्षण के उद्देश्य से किया गया था और इसमें परिचालन दिशानिर्देशों के अनुसार योजना और तैयारी शामिल थी। इसमें कोविन एप्लिकेशन का उपयोग, हेल्थकेयर वर्कर्स का डाटा अपलोड, टीके की रसीद और टीका आवंटन, टीकाकरण टीमों की तैनाती और सेशन साइटों पर लॉजिस्टिक्स जुटाना शामिल था।

क्या होता है ड्राय रन

स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, ड्राय रन में राज्यों को अपने किन्हीं दो शहरों को चिन्हित करना होता है। इन शहरों में वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाता है जैसे टीकाकरण कार्यक्रम हो रहा हो। साथ ही सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए जिस कोविन मोबाइल एप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी है उन्हें एसएमएस भेजा जाता है। इसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण का कार्य करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *