यूपी में ईज ऑफ डूईंग बिजनेस की राह होगी आसान, निवेश मित्र पोर्टल से जुड़े 10 नए विभाग

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 461 शब्द|📅 03 Jan 2021

यूपी में ईज ऑफ डूईंग बिजनेस की राह होगी आसान, निवेश मित्र पोर्टल से जुड़े 10 नए विभाग

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के विकास के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। पिछले वर्षों की तुलना में ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में 12 स्थानों की लंबी छलांग लगाने के बाद सरकार ने इस प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और निवेश को प्रोत्‍साहन देने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र पर विभागों की संख्‍या बढ़ाकर 24 कर दी है, जो 166 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्‍ध करा रही हैं। अभी तक 14 विभाग पोर्टल से जुड़े हुए थे। साथ ही मुख्‍य सचिव की ओर से निर्देश जारी किए गए है कि पोर्टल पर आए फीडबैक की हर महीने अपर मुख्‍य सचिव व सचिव स्‍तर पर समीक्षा की जाए।

उत्‍तर प्रदेश को उद्यमियों की पहली पसंद बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार हर कदम पर कामयाब नजर आ रही है। सरकार की ओर से उद्यमियों को दी जा रही सहूलियतों की बदौलत सैमसंग समेत कई बड़ी कंपनियां प्रदेश में अपने कदम जमा चुकी है। उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इनवेस्‍ट यूपी द्वारा निवेश मित्र पोर्टल को और प्रभावी बनाने का काम शुरू हो गया है। पोर्टल से कृषि, रेशम समेत अन्‍य विभाग भी जुड़ गए हैं। पोर्टल पर विभागों के लिए एक डैशबोर्ड विकसित किया गया है। इस पर उद्यमी अपने सुझाव व शिकायत दर्ज करा सकते हैं। असल में भारत सरकार की ओर से हर साल ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के आधार पर प्रदेशों की रैंकिंग की जाती है। आवेदनकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर इसका मूल्‍यांकन किया जाता है।

असंतुष्‍ट होने पर होगा मूल्‍यांकन

निवेश मित्र पोर्टल पर कोई उद्यमी किसी प्रकार से असंतुष्‍ट है तो उच्‍च स्‍तर पर उसके असंतुष्‍ट होने के कारणों का मूल्‍यांकन किया जाएगा। समस्‍या का समाधान होने के बाद इसकी जानकारी संबंधित आवेदनकर्ता को दी जाएगी। फीडबैक के आधार पर विभागीय प्रक्रिया में आवश्‍यक बदलाव किया जाएगा। साथ ही किसी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी की वजह से आवेदनकर्ता का मामला अटका है तो उस पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सुझाव को डैशबोर्ड के माध्‍यम से स्‍वयं समीक्षा करें

मुख्‍य सचिव राजेन्‍द्र कुमार तिवारी की ओर से अपर मुख्‍य सचिव व सचिव को निर्देश जारी किए गए हैं कि निवेश मित्र पोर्टल के डैश बोर्ड पर आवेदनकर्ता के आए सुझाव को डैशबोर्ड के माध्‍यम से स्‍वयं समीक्षा करें। अपर मुख्‍य सचिव व सचिवों के उपयोग के लिए पासवर्ड व लॉगिन आईडी ईमेल पर उपलब्‍ध करा दी गई है। बता दें कि फरवरी 2018 से साल 2020 तक निवेश मित्र पर कुल 2,05,310 आवेदन किए गए हैं, जिसमें से 79 प्रतिशत की अनुमोदन दर से 1,63,130 स्वीकृतियां, आपत्तियां आदि प्रदान की गई हैं. हाल ही में पेप्सिको इंडिया, जुबिलेंट लाइफ साइंस, सैसंग, पार्ले एग्रो, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी अनेक बड़ी कम्पनियों द्वारा निवेश मित्र पोर्टल की प्रशंसा की गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *