पंजाब : राज्यपाल के कार्यालय का दुरुपयोग कर रही है BJP, कैप्टन ने की तीखी आलोचना, सांसद बिट्टू पर FIR को लेकर सियासत जारी

Daily Samvad
4 Min Read

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को भाजपा की पंजाब लीडरशिप द्वारा संवैधानिक पद को अनावश्यक विवादों में खींचकर राज्यपाल के उच्च पद की मर्यादा को घटाने की बेहुदा हरकतें करने के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन राज्यों में वह विरोधी पक्ष में है वहां वह लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिराने पर तत्पर हैं।

भाजपा के प्रांतीय यूनिट की तरफ से उन पर (मुख्यमंत्री) पंजाब को एक और पश्चिम बंगाल बनाने के लगाए दोषों सम्बन्धी किये हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सत्ता की भूखी भाजपा है जो अपने संकुचित हितों के लिए राज्यपाल के कार्यालय का दुरुपयोग कर रही है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा, ‘‘यह पश्चिमी बंगाल में घट रहा है, यह महाराष्ट्र में घटा और अब यह सब कुछ पंजाब में करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने भाजपा की ऐसी शर्मनाक कोशिशों की निंदा करते हुए कहा कि वह ऐसे राज्य में सत्ता में आने के लिए हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं जहाँ वह सत्ता में नहीं हैं।

संवैधानिक संस्थाओं को कुचल रही BJP

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा योजनाबन्द तरीके से सभी लोकतंत्रीय और संवैधानिक संस्थाओं को कुचल रही है और राज्यपाल के दफ़्तर को भी नहीं बख़्शा। उन्होंने कहा, ‘‘ये प्रयास ऐसी पार्टी को शोभा नहीं देते जो केंद्र में सत्ताधारी होकर इन संस्थाओं की संरक्षक हो।’’ कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद वह संवैधानिक परंपराओं जिसके अनुसार राज्यपाल राज्य का संरक्षक होता है परन्तु सभी प्रशासकीय अधिकार मुख्यमंत्री के पास होते हैं, से पूरी तरह अनजान लगती है।

उन्होंने पूछा,‘‘क्या भाजपा नेता नहीं जानते कि मेरे राज्य में कानून व्यवस्था की जि़म्मेदारी अकेले मुख्यमंत्री के नाते ही नहीं बल्कि गृह मंत्री के नाते भी मेरी ही बनती है?’’ उन्होंने भाजपा नेता को कहा कि संवैधानिक मामले पर अपना मुँह खोलने से पहले वह भारतीय संविधान की ए.बी.सी. पढ़ लिया करें।

किसानों की सुध नहीं ले रही है भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शर्मनाक तरीके से अपने राजनैतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए स्थिति का दुरूपयोग करती हुई लगातार झूठ प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह उनके पंजाब के अमन-कानून की स्थिति के तौर पर किसानों के असली गुस्से को पेश करने की बोली से स्पष्ट था। मुख्यमंत्री ने भाजपा की तरफ से पंजाब कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के विरुद्ध एफ.आई.आर. न किये जाने पर उनके घर का घेराओ करने की धमकी देने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ हास्यप्रद है बल्कि भाजपा की एक और ओछा और बेतुका उदाहरण लगता है क्योंकि दिल्ली पुलिस की तरफ से पहले ही बिट्टू के खि़लाफ़ ग़ैर समझदारी (नॉन-काग्निज़ेबल) अपराध के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *