उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी से टीकाकरण के ड्राई रन की तैयारी, इन जिलों में होगा पूर्वाभ्यास

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 585 शब्द|📅 03 Jan 2021

corona vaccien

डेली संवाद, लखनऊ 
सूबे की राजधानी लखनऊ में सफलता के साथ कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखने के बाद अब पांच जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जाएगा। हर जिले के छह स्थानों में से तीन शहरी और तीन स्थान ग्रामीण क्षेत्रों में होंगा यह ड्राई रन । इस कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) को फूलप्रूफ बनाने के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी मंडलायुक्त (कमीश्नर) और जिलाधिकारियों (डीएम) को पत्र लिखा है।

राज्य में पहले चरण के दौरान नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण की फूलप्रूफ व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिसके तहत ही शनिवार लखनऊ में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखा गया और अब पांच जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जाएगा।

यह अभियान सफलता के साथ पूरा हो, इसके लिए सूबे के सभी सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) को फूलप्रूफ बनाने के लिए क्या -क्या किया जाना है? टीकाकरण के ड्राई रन के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना है और क्या व्यवस्था की जानी है? पत्र में इसका विस्तार से उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार ही मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारियों को जिले में कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) को फूलप्रूफ बनाने के इंतजाम करने को कहा गया है।

टीकाकरण के लिए सीरिंज आदि समय पर पहुँच जाएं

इस पत्र के अनुसार, कोरोना टीकाकरण अभियान के ड्राई रन को फूलप्रूफ बनाने के लिए सभी मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारियों को उन स्थलों का निरीक्षण करने तथा वहां टीकाकरण के लिए सीरिंज आदि समय पर पहुँच जाएं, इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिले में टीकाकरण के लिए चिन्हित हुए स्थल पर टीकाकरण कक्ष तथा लोगों के बैठने आदि की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। टीकाकरण करने वाले टीम को टीकाकरण स्थल पर 45 मिनट पहले अर्थात सुबह 9.15 बजे पहुचने की व्यवस्था करने को कहा गया है। ड्राई रन सुबह 10 बजे शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लाभार्थी उपस्थित नहीं हो जाते। अधिकारियों को कहा गया है कि वैक्सीन, सीरिंज, एईएफआई किट और अन्य लॉजिस्टिक्स समय में सत्र स्थल तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था
सुनिश्चित की जाए।

पत्र में लिखा गया है कि इस टीकाकरण अभियान में कोई बाधा ना उत्पन्न होने पाए इसके लिए सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त करना अच्छा होगा, जैसा कि चुनाव के दौरान किया जाता है। ऐसे अधिकारियों की देखरेख में ड्राईरन समय पर शुरू हो। टीकाकरण के लिए लोग समय पर पहुंचे इसके लिए उन्हें समय से सूचित किया जाए। सेक्टर अधिकारी एक दिन पहले साइटों का निरीक्षण करे यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कोई कमियां दिखी तो उसे समय पर सुधार लिया जाएगा

टीकाकरण के लिए वैक्सीन की सुरक्षा एवं भंडारण, साइट पर परिवहन की व्यवस्था भी टीकाकरण के दौरान सुनिश्चित करने को कहा गया है। कोरोना टीकाकरण के इस ड्राईरन के दौरान कर्मचारियों की कार्यक्षमता, टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था, मरीज के पंजीकरण, टीका लगाने के तरीके आदि का आंकलन किया जा सकेगा। यदि कहीं कोई कमियां दिखी तो उसे समय पर सुधार लिया जाएगा। कोरोना टीकाकरण के इस ड्राईरन को सफलता के साथ पूरा करने के लिए सरकार के स्तर से युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में यह पत्र लिखा गया है ताकि कहीं किसी स्तर पर कोई कमी ना रहने पाए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *