RSS चीफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जालंधर के आयूब खान की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने डीसी दफ्तर घेरा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 05 Jan 2021

bjp protest

डेली संवाद, जालंधर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर सरसंघचालक मोहन भागवत की आपत्तिजनक तस्वीर लगा कर उस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अयूब खान दुग्गल के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। आज भाजपा नेताओं ने इस संबंध में डीसी को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कारवाई ना करने पर संगठन में बेहद रोष पाया जा रहा है। लगभग एक महीना हो चला है अयूब खान दुग्गल के खिलाफ प्रशासन ने किसी भी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले काफी समय से जानबूझकर संघ के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर अभद्र टिप्पणियां कर राज्य के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी धर्मों का सम्मान करता है

भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी धर्मों का सम्मान करता है और देश के संविधान में पूर्ण आस्था व्यक्त करता है। और हिंदू धर्म और संघ के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा। एक महीने में कई बार पुलिस कमिश्नर से भी इस विषय में बात कर चुके हैं लेकिन पुलिस कमिश्नर के ढुलमुल रवैए के कारण अभी तक आरोपी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि  यदि आरोपी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की तो कार्यकर्ता अपना आंदोलन तेज करेंगे। ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति संघ अधिकारी या कार्यकर्ता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए ताकि पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब मिले और पंजाब का माहौल अमन चैन से भरपूर और सौहार्दपूर्ण बना रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *