पंजाब के फर्जी और जालसाज ठग ट्रैवल एजैंटों की होगी छुट्टी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 05 Jan 2021

fraud

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के फर्जी और जालसाज ठग ट्रेवल एजैंटों की सरकार छुट्टी करने जा रही है। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से 15 फरवरी से विदेशी स्टडी और प्लेसमेंट सैल की शुरुआत की जायेगी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह करेंगे। इस सैल की स्थापना विदेश में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाने के इच्छुक नौजवानों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से ‘पंजाब घर -घर रोजग़ार और कारोबार मिशन ’ अधीन की गई है।

पंजाब के रोजग़ार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इस सल की शुरुआत मोहाली से पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर की जायेगी। इस सैल में नौजवानों को काउंसलिंग के बाद स्टडी वीज़ा और वर्क वीज़ा लेने के लिए सरकार की तरफ से मुफ़्त सुविधा मुहैया करवाई जायेगी। इस मंतव्य के लिए ज़रूरी कार्यवाहियां पूरी कर ली गई हैं और भारत सरकार से मंजूरी भी मिल गई है। अब इसके अगले पड़ाव के अंतर्गत विदेशी यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों के साथ पंजाबी नौजवानों को स्टडी वीज़ा की सहायता के लिए बातचीत चल रही है। यह सैल अधिक से अधिक पंजाबी नौजवानों को उनकी योग्यता और रूचि के आधार पर स्टडी वीज़ा और वर्क वीज़ा सेवाएं मुहैया करवाने के लिए काफ़ी मददगार साबित होगा।

नौजवानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण और जानकारी दी गई

‘घर घर रोजग़ार मिशन’ को नई पहलकदमी करार देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने रोजग़ार सृजन विभाग का पुनर्गठन करते हुए पंजाब कौशल विकास मिशन को इस अधीन लाया गया है। जि़ला रोजग़ार दफ़्तरों का भी जि़ला रोजग़ार और ऐंटरप्राईजिज़ ब्यूरो के तौर पर नवीनीकरण किया गया है। इसके अलावा कोविड महामारी से पहले इन ब्यूरो की तरफ से 1100 बेरोजगार नौजवानों को हुनरमंद बनाने में सहायता की गई। महामारी के दौरान इन दफ़्तरों की तरफ से नौजवानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण और जानकारी दी गई।

जापानी भाषा के प्रशिक्षण कोर्स शुरू किये जाएंगे

पंजाब में जापान से निवेश की संभावनाओं की बात करते हुए श्री चन्नी ने कहा कि राज्य में जापानी भाषा के प्रशिक्षण कोर्स शुरू किये जाएंगे। इसके पहले पड़ाव को पूरा कर लिया है। इसके अंतर्गत जापानी भाषा का प्रशिक्षण देने के लिए 37 मास्टर ट्रेनर तैयार किये गए हैं, जो 18 से 45 साल के नौजवानों को जापानी भाषा का 200 घंटो का कोर्स करवाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि घर घर रोजग़ार सृजन विभाग की तरफ से राज्य के नौजवानों को नशों की दलदल से निकालकर कौशल प्रशिक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह जी के आदेशों के अंतर्गत ‘मिशन रैड स्काई’ की शुरुआत की जा रही है। इसके अंतर्गत हर जिले में से 500 और कुल 11000 नौजवानों को हुनरमंद बनाकर रोजग़ार दिलाया जायेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *