पंजाब में 5वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कल से खुलेंगे स्कूल, पढ़ें शिक्षा मंत्री का ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 06 Jan 2021

Vijay-Inder-Singla

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज कहा कि माता-पिता की पढ़ाई सम्बन्धी चिंता के मद्देनजर राज्य सरकार ने 7 जनवरी से सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और प्राईवेट स्कूल पुन: खोलने का फैसला किया है। श्री सिंगला ने बताया कि स्कूलों का समय प्रात:काल 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा और सिर्फ पाँचवी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही स्कूलों में आकर कक्षाएं लगाने की अनुमति दी जायेगी।

श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी सहमति देते हुए शिक्षा विभाग को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना करते हुये सभी स्कूल प्रबंधकों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की हिदायतों की कठोरता से पालना करने के लिए कहा गया है जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को रोका जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों के मुखियों से प्रतिक्रियाएं ली थी और बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाने के साथ-साथ मुखियों ने विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए अंतिम समीक्षा से पहले पुन: स्कूल खोलने की विनती की थी।

मुख्यमंत्री के सपने को हकीकत में बदलने के लिए जुटे

विद्यार्थियों को मानक शिक्षा सहूलतें प्रदान करने के लिए असली कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य करने वाले अध्यापकों की सराहना करते हुये शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पिछले वर्ष 7 नवंबर को एक मेगा प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुये बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोनों के वितरण के अवसर पर ‘मिशन शत प्रतिशत’ की शुरुआत की थी। इस ऐलान के बाद समूचा शिक्षा विभाग खासकर स्कूलों के अध्यापक मुख्यमंत्री के सपने को हकीकत में बदलने के लिए पूरी तरह जुट गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *