डेली संवाद, चंडीगढ़
भाजपा ने एक बार फिर से चंडीगढ़ में अपना परचम लहराया है। कांग्रेस के प्रत्याशी बबला को हराते हुए भाजपा के प्रत्याशी रविकांत शर्मा चंडीगढ़ के मेयर निर्वाचित हुए हैं। इससे भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि भाजपा के पार्षद एकजुट नहीं हो सके, क्योंकि दो मत रद्द हुए हैं।
नगर निगम में शुक्रवार को भाजपा के प्रत्याशी रविकांत शर्मा चंडीगढ़ के नए मेयर यानि प्रथम नागरिक बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के बबला को हराया। हालांकि इस दौरान भाजपा अपने पार्षदों को एकजुट नहीं कर पाई क्योंकि उसके दो मत रद्द हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कुल 27 मतों से 24 मत पड़े थे, जिनमें से दो रद्द हो गए। भाजपा के प्रत्याशी रविकांत शर्मा को 17 और कांग्रेस प्रत्याशी बबला को 5 वोट मिले हैं। इस प्रकार 12 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी रविकांत शर्मा ने बबला को हरा कर मेयर की कुर्सी अपने नाम कर ली।
भाजपा के प्रत्याशी के बड़े अंतर की जीत से भाजपा नेताओं औऱ वर्करों में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोगों को विश्वास पर भाजपा पर है, जिससे भाजपा लगातार जीत हासिल कर रही है।







