CM अमरिंदर सिंह हैं किसान विरोधी, पंजाब की खेती-किसानी के साथ कर रहे हैं गद्दारी : सुखबीर

Daily Samvad
2 Min Read

sukhbir badal

डेली संवाद, जालंधर
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए। शुक्रवार को सुखबीर बादल जालंधर में पत्रकारों से मुखातिब थे। बादल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान विरोधी है और केंद्र सरकार के इशारे पर किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं।

यहां एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार के कृषि कानून को पास किया था और अभी तक इसे रद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार कृषि सुधार कानून वापस ले भी ले तो भी यह पंजाब में लागू रहेंगे।

सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने कृषि सुधार कानून पर भाजपा को पहले ही चेतावनी दे दी थी और जब भाजपा सरकार ने कृषि सुधार कानून लागू करने का फैसला ले लिया तो अकाली दल ने तुरंत गठबंधन तोड़ दिया। यही नहीं, उनकी पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया।

शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। किसानी सूबे के नाते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसान आंदोलन की अगुआई करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने किसानों के साथ गद्दारी की है और गोबर फेंकने पर हत्या के प्रयास, बायकाट करने पर देशद्रोह जैसे केस दर्ज करने से साफ जाहिर है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पर केंद्र सरकार का दबाव है। 















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *