भाजपा नेता के घर पर बदमाशों ने किया हमला, बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को पेट्रोल छिड़कर जलाया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 08 Jan 2021

भाजपा नेता के घर पर बदमाशों ने किया हमला, बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को पेट्रोल छिड़कर जलाया

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर शहर के राय कॉलोनी में भाजपा नेता के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में कुछ बदमाशों ने आग लगा दी और फरार हो गए। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में बाइक सवार दो बदमाश नकाब पहने दिखाई दिए। इस वजह से अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, अंधेरा होने की वजह से सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गाड़ी का नंबर प्लेट भी साफ-साफ नहीं दिखाई दिया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिये मिले रिकॉर्ड के अनुसार, 6 जनवरी की रात 12 बजकर 30 मिनट पर दो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाजपा नेता रूप सिंह राजपूत के घर के बाहर पहुंचे। कुछ ही सेकेंड बाद दोनों भाजपा नेता की गाड़ी के पास गए। उनमें से एक युवक हाथ में बोतल लेकर बाइक से उतरा और उसने बोतल से ज्वलनशील पदार्थ गाड़ी के बोनट पर डाल दिया।

AAP नेता हरपाल सिंह चीमा का कैप्टन सरकार पर बड़ा प्रहार, देखें

इसके बाद वह बाइक पर बैठ गया। महज 4 सेकेंड बाद बाइक चालक ने माचिस की तीली जलाकर गाड़ी के बोनट पर डाल दी, जिससे कार में आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम को बदमाशों ने महज 20 सेकेंड में अंजाम दे दिया और फरार हो गए। कार में लपटें देखकर स्थानीय लोग आग बुझाने में लग गए। लोगों का शोर सुनकर कुछ ही देर में घर के अंदर से गाड़ी के मालिक भी बाहर आकर आग पर काबू पाने में जुट गए।

कड़ी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका

हालांकि, आग लगने से स्कार्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल गया। इस मामले की रिपोर्ट रूप सिंह राजपूत ने कोतवाली थाने में दर्ज करा दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्कार्पियो गाड़ी के आगे के हिस्से में जोरदार आग लगी हुई थी। आग से गाड़ी का बोनट, इंजन, वायरिंग जल गए, जिससे उन्हें करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज रात के समय का होने के कारण बदमाशों की गाड़ी का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के पास से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *