पंजाब में BirdFlu ने दी दस्तक, जालंधर के लैब में हुई पुष्टि, बाहरी राज्यों से आने वाले मीट, मुर्गों और अंडों पर रोक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 15 Jan 2021

bird flu

डेली संवादद, चंडीगढ़
देश भर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) तेज़ी से फैलता जा रहा है। अब पंजाब में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। मोहाली ज़िले से लिए गए सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मोहाली के दो पोल्ट्री फार्म के पक्षियों में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं। जालंधर की लैब में 800 पक्षियों के अलग-अलग सैंपल भेजे गए थे। हर रोज़ यहां 100-125 सैंपल के टेस्ट किए जा रहे हैं।

पंजाब में बर्डफ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां एसएएस नगर में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट आई है। इसकी पुष्टि जालंधर भेजे गए लैब की जांच में हुई है। इसके बाद नमूने को जांच के लिए भोपाल के लैब भेजा गया है। एस.ए.एस. नगर से रिपोर्ट किए गए बर्ड फ़्लू के संदिग्ध मामलों की रिपोर्टों से न घबराने की सलाह देते हुए डिप्टी कमिश्नर गिरीश दयालन ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और एवियन इन्फ़्लूएंज़ा के संदिग्ध मामलों की निगरानी के लिए रोज़ाना के आधार पर नमूने लिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध मामला एन.आर.डी.डी.एल., जालंधर को भेजा गया है, जहाँ से इसको अगली जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट का अभी इंतज़ार है। बता दें कि अब तक जिन 11 राज्यों में केंद्र सरकार की तरफ से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है वे हैं- केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड , दिल्ली और अब पंजाब में बर्ड फ्लू पहुंचा है।

दूसरे राज्यों से आने वाले मीट, मुर्गों और अंडों पर एक हफ्ते तक प्रतिबंध

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले मीट, मुर्गों और अंडों पर अगले एक हफ्ते के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार की ओर से ये फैसला तब लिया गया है जब मीडिया में खबर आई थी कि हरियाणा के पोल्ट्री और अंडों को पंजाब में डंप किया जा रहा है। पंजाब सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि बर्ड फ्लू के लिए निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता के मद्देनजर पंजाब सरकार ने क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (RDDL), पशुपालन विभाग जालंधर को ऐसे संदिग्ध मामलों के परीक्षण के लिए बहाल किया है जो पहले कोविड-19 परीक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *