भाजपा नेता डॉ स्वर्ण सिंह पहुंचे जालंधर, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read

bjp jalandhar

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर भाजपा बौद्धिक सेल की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री शीतला मंदिर भाजपा जिला ऑफिस जालंधर में हुई। जिसमें डॉ स्वर्ण सिंह राज्य संयोजक भाजपा बौद्धिक सेल पंजाब ने बैठक की अध्यक्षता की और जालंधर की टीम का विस्तार किया। एडवोकेट नवजोत सिंह को ज़िला जालंधर के अध्यक्ष ने अपनी जालंधर की टीम को डॉ सवर्ण सिंह से समानित करवाया।

जिसमें डॉ जीवन सिंह, कमल वेद, गोमती भगत, विक्की मल्होत्रा, सजीव शर्मा वाईस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, रोहित बमोत्रा और दिनेश मल्होत्रा, कैशियर मैडम रजनी, सैकेट्री रिशु मोदगिल, विकास झा, मानव खुराना, सोशल मीडिया इंचार्ज जसप्रीत सिंह बेदी, मीडिया इंचार्ज परषोत्तम सिंह कपूर को नियुक्ति किया।

डॉ स्वर्ण सिंह राज्य संयोजक ने नवनिर्वाचित सदस्यों को मुबारकबाद दी और उनको 2022 के आने वाले चुनाव के लिये तयार होने के लिये और भाजपा के साथ और लोगों को जोड़ने के लिये प्रेरत किया। जिससे पार्टी का विस्तार और पार्टी और मजबूत हो।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा भाजपा बौद्धिक सेल से नीलम शर्मा, यश पाल शर्मा, मदु प्रिय, राकेश मठारू, शाम करवाल, भाजपा ज़िला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, महा मंत्री राजीव ढींगरा, महामंत्री भागवत प्रभाकर, अजय चोपड़ा, नरेश वालिया अमित सिंह संघा विशेष रूप से उपस्थित रहे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar