एक्सप्रेस-वे के किनारे योगी सरकार बनाएगी इंडस्ट्रियल पार्क, इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 15 Jan 2021

yogi ka exprsspress

महाबीर जायसवाल
@mahabirJaiswal
लखनऊ। प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार एक्सप्रेस-वे के किनारे लैंड बैंक विकसित करने जा रही है। ताकि भविष्य में उद्यमियों की मांग के अनुरूप उनकी इंडस्ट्री के लिए जमीन मिल सके। शुरूआत में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे लैंड बैंक बनाए जाएंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रांसपोर्टेशन पहले ही शुरू हो गया है। मार्च तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी पर भी यातायात शुरू हो जाएगा।

यूपीसीडा के मुताबिक इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्नाव के पास एक इंडस्ट्रियल पार्क के लिए भी जमीन चिन्हित की गई है। यूपी में निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए ट्रांसपोर्टेशन एक बड़ी चुनौती रहा है। यही वजह है कि अब सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की तैयारी कर रही है।

एक्सप्रेस-वे के किनारे लैंड बैंक की तेजी से बढ़ रही है मांग

प्रदेश में निवेश करने वाले निवेशक लंबे समय से एक्सप्रेस-वे के किनारे लैंडबैंक बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि एक्सप्रेस-वे के पास इंडस्ट्री के लिए लैंडबैंक बनाने से इंडस्ट्री को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के जरिए यूपी के एक कोने से दूसरे कोने तक इंडस्ट्री द्वारा मैन्युफैक्चर्ड गुड्स 10 से 12 घंटे में प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने में पहुंच सकेगा। इससे जुड़े और एक्सप्रेवे से बंदरगाहों तक जल्दी पहुँच के कारण उत्तरप्रदेश का लैंड लॉक भी टूटेगा।

इन जिलों में चिन्हित हुई एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन

प्रदेश में बन रहे या बन चुके एक्सप्रेस-वे के रूट में वह स्थान चिन्हित किए गए हैं जो औद्योगिक निवेश और विकास के लिहाज से खासे संभावनापूर्ण हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नजदीक फिरोजाबाद में हरगुन को इंडिस्ट्रियल पार्क के लिए चिन्हित किया गया है. इसी तरह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले आगरा जिले में बुहाना गांव की पहचान की गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के तहत चित्रकूट में पोहरा में यह पार्क बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के तहत बाराबंकी में बारा गांव तय किया गया है। मैनपुरी में मुहब्बतपुर चिन्हित किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *