MLA राजिंदर बेरी के हलके में बनी अवैध कालोनियों के पीछे पड़ी कमेटी, नार्थ, वेस्ट व कैंट हलके में कालोनाइजरों को संरक्षण, क्या मेयर अपने इंस्पैक्टरों और अफसरों पर दर्ज करवाएंगे FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 16 Jan 2021

MLA राजिंदर बेरी के हलके में बनी अवैध कालोनियों के पीछे पड़ी कमेटी, नार्थ, वेस्ट व कैंट हलके में कालोनाइजरों को संरक्षण, क्या मेयर अपने इंस्पैक्टरों और अफसरों पर दर्ज करवाएंगे FIR

डेली संवाद, जालंधर
शहर में अवैध कालोनानियों और इमारतों को बनना जारी है। सियासत इस तरह से चल रही है कि जालंधर सैंट्रल हलके में काटी गई अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के लिए निगम की बिल्डिंग एडहॉक कमेटी पूरा दबाव बना रही है, जबकि कैंट, नार्थ औऱ वेस्ट हलके के कालोनाइजरों पर पूरा रहम कर रही है। सियासत यह भी है कि नार्थ और वेस्ट हलके में कार्रवाई के लिए कौंसलर और निगम अफसर दोनों डरते हैं।

सैंट्रल हलके के रामामंडी इलाके में बन रही 18 अवैध कॉलोनियों के सर्वे से लेकर कार्रवाई तक सभी कौंसलर पीछे पड़े हैं, कार्रवाई होनी भी चाहिए, क्योंकि कालोनाइजरों ने निगम के खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। लेकिन कैंट, नार्थ और वेस्ट हलके में एक के बाद एक अनगिनत कालोनियां काटी गई, कामर्शियल इमारतें खड़ी कर दी गई, उनके खिलाफ कार्ऱवाई क्यों नहीं होनी चाहिए।

नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक नार्थ हलके में 50 से ज्यादा अवैध कालोनियां काटी गई, इस पर कोई कार्ऱवाई नहीं हुई। यहां तक कि एक  कौंसलर ने खुद अवैध कालोनी काटी। इस तरह वेस्ट हलके में 100 से ज्यादा अवैध कालोनियां काटी गई हैं। इसमें कई नेताओं का हिस्सा भी बताया जा रहा है। लेकिन इन इलाके में कार्रवाई के लिए कोई नहीं कह रहा है।

इंस्पैक्टर औऱ अफसर पर एफआईआर होनी चाहिए

जालंधर सैंट्रल हलके में कांग्रेसी कौंसलरों की शह पर कालोनियां काटी गई हैं। लेकिन अब कुछ कौंसलर इस पर कार्रवाई करवाना चाहते हैं। इसमें निगम के इंस्पैक्टरों और अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए एडहाक कमेटी भी बात नहीं कर रही है, जबकि अवैध निर्माण औऱ कालोनी के लिए सीधे तौर पर ये इंस्पैक्टर और अधिकारी जिम्मेदार हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *