बैकफुट पर आया WhatsApp, प्राइवेसी अपडेट के प्लान पर लगाई रोक, पढ़ें क्या है स्ट्रेटजी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 16 Jan 2021

WhatsApp

वॉशिंगटन। फेसबुक के स्वामित्व वाले मेसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने घोषणा की है कि उसने प्राइवेसी अपडेट करने का अपना प्लान फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को पॉलिसी के बारे में जानने और उसकी समीक्षा करने के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा। व्हाट्सएप ने बताया है कि उसने लोगों के बीच फैली ‘गलत जानकारी’ से बढ़ती चिंताओं के कारण प्राइवेसी अपडेट को टालने का फैसला लिया।

ब्लॉग पोस्ट में आगे कहा गया है कि हम तारीख को पीछे खिसका रहे हैं। 8 फरवरी को किसी का भी अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं होगा। इसके साथ ही हम व्हाट्सएप की प्राइवेसी और सुरक्षा आदि को लेकर फैली गलत जानकारी को लोगों के सामने स्पष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं।

यह  है पूरा मामला

व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने उपयोक्ताओं को सेवा की शर्तों और गोपनीयता की नीति के बारे में अपडेट देना शुरू किया था। व्हाट्सएप ने इसमें बताया था कि वह कैसे उपयोक्ताओं के डेटा का प्रसंस्करण करती है और उन्हें (डेटा को) फेसबुक के साथ किस तरह से साझा करती है। अपडेट में यह भी कहा गया कि व्हाट्सएप की सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिये उपयोक्ताओं को 8 फरवरी, 2021 तक नई शर्तों और नीति से सहमत होना होगा। इसने इंटरनेट पर व्हाट्सएप के फेसबुक के साथ उपयोगकर्ताओं की जानकारियां साझा करने को लेकर बहस की शुरुआत कर दी।

इसके बाद सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंद्वी ऐप के डाउनलोड में वृद्धि देखी जा रही है। टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क भी इस बहस में कूद पड़े और उन्होंने लोगों से व्हाट्सएप का इस्तेमाल बंद करने की अपील भी की। व्हाट्सएप के प्रमुख विल कैथार्ट ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए इस बारे में अपनी राय साझा की।

व्हाट्सएप को अपने प्लान को रोकना पड़ा

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी नीति ‘पारदर्शी होने और पीपुल-टू-बिनजस के वैकल्पिक फीचर की जानकारी देने’ के लिए अपडेट की है। उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि यह अपडेट कारोबार संबंधी जानकारियां देने के लिये है। इससे फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की हमारी नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।’ हालांकि लोगों की चिंताएं बढ़ती देख व्हाट्सएप को अपने प्लान को रोकना पड़ा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *