पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए AAP ने 10 शहरों में 129 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 17 Jan 2021

bhagwant mann daily samvad

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने 10 शहरों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और सांसद भगवंत मान ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि 10 शहरों के लिए 129 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि अजनाला नगर पंचायत के 15 वार्डों से, दसूहा नगर कौंसिल के लिए 12 वार्डों से, खन्ना नगर कौंसिल के लिए 16 वार्डों से उम्मीदवार तय किए गए हैं।

भगवंत मान ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए कोठा गुरू नगर पंचायत से 11 वार्डों से, कुराली नगर कौंसिल के लिए 6 वार्डों से, लालड़ू नगर कौंसिल के लिए 14 वार्डों से, पातड़ां नगर कौंसिल के लिए 11 वार्डों से, पट्टी नगर कौंसिल के लिए 19 वार्डों से, समाना नगर कौंसिल के लिए 20 वार्डों और श्री हरगोबिन्दपुर नगर कौंसिल के लिए 5 वार्डों से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया।

आम आदमी पार्टी बड़ी जीत प्राप्त करेगी

भगवंत मान ने कहा कि नि चुनावों में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इस बार चुनाव में इमानदार और मेहनती उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। आपको बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने दोआबा के कपूरथला में भाजपा के कई नेताओं को तोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाया है। जिससे यहां आम आदमी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *