पंजाब : भाजपा को बड़ा झटका, जिला प्रधान समेत कई नेताओं ने BJP छोड़ AAP की झाड़ू थामी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 17 Jan 2021

aap punjab

डेली संवाद, कपूरथला
आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के लोगों के लिए किए जा रहे कामों से पार्टी का काफिला दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा बल मिला जब नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा की हाजिरी में भाजपा के कई नेतागण ‘आप’ में शामिल हो गए।  कपूरथला के भाजपा नेताओं ने देश के अन्नदाता पर किए जा रहे अत्याचार का विरोध करते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया। दूसरी ओर दिल्ली की केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी की ओर से किसानों के लिए एक सेवादार के तौर पर किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हो गए।

इन नेताओं ने छोड़ी भाजपा

कपूरथला जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष बलविन्दर सिंह, जिला प्रधान रवि सिद्धू, महा सचिव गौरव खन्ना, जिला उपाध्यक्ष गोबिन्द सिंह, मंडल ब्लाक प्रधान सन्नी, जिला उपाध्यक्ष मोहन्दर सिंह, मंडल सचिव भाजपा पंजाब जसप्रीत सिंह, जिला उप प्रधान कुलदीप सिंह, ब्लाक उप प्रधान रमनदीप सिंह ने भाजपा से नाता तोड़ते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया।

इस मौके जिला होशियारपुर के दसूहा से समाज सेवी और पूर्व हवलदार दविन्दरपाल सिंह, कांग्रेस के मैंबर हरमेश कुमार, समाज सेवी और कांग्रेस मैंबर सुभाष तरीखा, बसपा मैंबर और समाज सेवी हरप्रीत सिंह, बसपा मैंबर सतनाम सिंह, समाज सेवी रजिन्दर सिंह और अमृतसर जिले के मजीठा से रंगरैंटा दल के चेयरमैन बलजीत सिंह ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

केंद्र की मोदी सरकार किसानों पर कर रही है अत्याचार

पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि आज जब किसानों पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से अत्याचार किया जा रहा है, किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनकी सरकार समेत सारी आम आदमी पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ी है और एक सेवादार के तौर पर किसानों के लिए काम कर रही है। वह उनके कामों से प्रभावित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसको तनदेही के साथ निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनके ‘आप’ में शामिल होने से पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगातार पार्टी का बढ़ता काफिला पार्टी की ओर से लोगों के लिए किए जा रहे कामों पर मोहर लगाता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *