जालंधर : डीसी के परमीशन के बिना कौंसलरों के साथ मेयर जगदीश राजा नहीं कर सकेंगे ‘मीटिंग’, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 17 Jan 2021

MCJ

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के मेयर जगदीश राजा द्वारा 18 जनवरी को बुलाई गई नगर निगम हाउस की बैठक पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। कौंसलरों के साथ हाउस की बैठक के लिए मेयर जगदीश राजा को परमीशन लेनी होगी। क्योंकि जिले में स्थानीय निकाय विभाग के चुनाव को लेकर डीसी ने चुनाव आचार संहिता लगा रखा है।

मेयर जगदीश राजा ने 22 प्रस्वातों को पारित करने के लिए 18 जनवरी को नगर निगम हाउस की बैठक बुलाई है। इसके लिए सभी कौंसलरों को एजैंडा भी जारी कर दिया गया है। इस एजैंडे में ज्यादातर प्रस्ताव विकास कार्यों से संबंधित है। मेयर जगदीश राजा ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण डीसी घनश्याम थोरी से परमीशन लेनी होगी।

मेयर जगदीश राजा ने कहा है कि अगर डीसी घनश्याम थोरी ने परमीशन दे दी तो सोमवार को तय समय पर निगम हाउस की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि अगर विकास संबंधित कोई प्रस्ताव हटाने को कहा गया तो उसे हटा भी सकते हैं। आपको बता दें कि हाउस की बैठक से पहले मेयर कई बार एफएंडसीसी की बैठक कर चुके हैं।

अवैध कालोनियां बनेंगी बड़ा मुद्दा

डीसी के परमीशन पर अगर सोमवार को नगर निगम हाउस की मीटिंग हुई तो इसमें अवैध कालोनियां बड़ा मुद्दा बनेंगी। खासकर सैंट्रल हलके के रामामंडी इलाके में एक के बाद एक कई अवैध कालोनियं विकसित हुई हैं। नगर निगम की टाउन प्लैनिंग एंड बिल्डिंग एडहाक कमेटी के सर्वे और निर्देश के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *