पंजाब : अकाली दल में बगावत, एक साथ 28 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 17 Jan 2021

sukhbir-badal copy

मोहाली। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को करारा झटका लगा है। मोहाली नगर निगम के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह को शिरोमणि अकाली दल में से निकाले जाने के एक दिन बाद ही पार्टी की महिला विंग शहरी की प्रधान, युवा विंग शहरी के प्रधान और बीसी विंग के प्रधान समेत 28 सीनियर अकालियों ने अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।

नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए अकाली दल की तरफ से प्रेम सिंह चन्दूमाजरा और सुखबीर सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार चरनजीत सिंह ब्राड समेत एक चार सदस्यीय समिति बनाई गई थी। इसके बाद वहां के नेताओं ने नाराजगी चल रही थी। अकाली दल की तरफ से नगर-निगम में मतदान के लिए पहली 28 सदस्यों की सूची जारी की गई तो मोहाली में अकाली दल में बग़ावत होनी शुरू हो गई।

इस सूची से बगावती तेवर अपनाते हुए पूर्व कौंसलरों ने एकसाथ होकर नगर-निगम के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का पैसला किया। जिससे शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने कुलवंत सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया। इससे अगले ही दिन आज शहर के सीनियर 28 नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए है और प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।

अकाली दल के सभी पदों और प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफ़ा

पार्टी प्रधान को लिखे पत्र में इन 28 सीनियर नेताओं ने कहा है कि “हम शिरोमणि अकाली दल के समूह अधिकारी प्रतिनिधि और वर्कर सरदार कुलवंत सिंह पूर्व मेयर मोहाली को शिरोमणि अकाली दल से बर्खास्त करने के रोष के तौर पर अकाली दल के सभी पदों और प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफ़ा देते हैं।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *