Live : जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि, अवैध कालोनियों पर हंगामे के आसार, मीटिंग जारी है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 18 Jan 2021

mcj house meeting 1

डेली संवाद, जालंधर
शहर के रुके हुए विकास कार्य पूरे करवाने तथा नए प्रोजेक्टों को लेकर मेयर जगदीश राजा की अगुवाई में जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक जिला रेडक्रास भवन में शुरू हो गई है। मीटिंग से पहले मेयर समेत सभी कौंसलरों और अधिकारियों ने सिंघू बार्डर पर किसान आंदोलन में शामिल किसानों की मौत पर शोक जताया गया। इस दौरान मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

नगर निगम जालंधर हाउस की नव वर्ष में पहली बैठक जिला रेडक्रॉस भवन में दोपहर 3 बजे शुरू हो गई है। इसमें नगर निगम कमिश्नर तथा पार्षदों के अलावा नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। हालांकि इससे पहले कौंसलरों से लिखित में प्रश्न देने को कहा गया था, जिसमें कई कौंसलरों ने अपने प्रश्न लिखकर दिए हैं।

mcj house meeting2

बैठक शुरू होने से पहले मेयर और कौंसलरों के साथ अधिकारियों ने मौन रखकर मृतक लोगों को श्रद्दांजलि दी। आपको बता दें कि नगर निगम हाउस की मीटिंग में अवैध कालोनियों को लेकर चल रही खींचतान का मुद्दा उठने वाला है।

अवैध कालोनियों के मसले पर हो सकता है हंगामा

नगर निगम की टाउन प्लैनिंग एंड बिल्डिंग एडहाक कमेटी अवैध कालोनियों और इमारतों पर कार्रवाई के लिए बिल्डिंग ब्रांच पर दबाव बना रही है लेकिन कई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही। कई महीने से बिल्डिंग ब्रांच के अवसर कार्रवाई को लेकर टालमटोल का रवैया अपनाए हुए हैं जिससे एडहाक कमेटी के चेयरमैन निर्मल सिंह निम्मा अपनी टीम के साथ नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और इसे मुद्दा बना सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *