RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत का दावा, पहले से दर्ज FIR में मेजर के खिलाफ लगाई गई धाराएं, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 19 Jan 2021

simranjit - major copy

डेली संवाद, जालंधर
आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के नेता मेजर सिंह के खिलाफ उन्होंने नई बारादरी पुलिस थाने में पहले से ही शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। वे 5 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रिंसीपल सैक्रेटरी सुरेश कुमार से मिले थे और कहा कि जालंधर पुलिस परचा नहीं दर्ज कर रही है। सुरेश कुमार ने कानून के अनुसार कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई है। सिमरनजीत ने कहा कि इसके साथ ही मेजर के साथियों पर भी परचा दर्ज होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेजर सिंह और सिमरनजीत सिंह के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। ये मामला उस समय और बढ़ गया जब कांग्रेस के नेता मेजर सिंह ने सिमरनजीत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस थाने के सामने पार्षदों के साथ धरना लगाया था। अब सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि मेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से उनके खिलाफ लगी धाराएं खत्म हो जाएंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता मेजर सिंह ने आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत पर आरोप लगाया है कि उनकी और उनके जानकारों की प्रापर्टी को लेकर आरटीआई डाली गई है। उनका आरोप था कि वह उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। जबकि सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि मेजर सिंह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक में क्यों बरपा हंगामा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *