सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 19 Jan 2021

road accident

सूरत। गुजरात के सूरत (Surat) जिले के कोसांबा में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों पर डंपर चढ़ने से15 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे में घायल अन्य मजूदरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सड़क दुर्घटना मंगलवार को तड़के सुबह सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के नजदीक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सूरत हादसे को दुखद बताया है।

सूरत पुलिस ने कहा कि 12 मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ घायलों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। अब तक कुल 15 मजदूरों की मौत हुई। पुलिस का कहना है कि सभी मृतक मजदूर हैं, जो राजस्थान के रहने वाले थे। मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत की घटना पर दु:ख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि सूरत में दुर्घटना की वजह से लोगों की जान जाना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “मृतकों के परिवारजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राजस्थान में एक हादसे में 6 लोगों की मौत

हाल ही में राजस्थान में एक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। राजस्‍थान के जालौर में शनिवार देर रात एक हादसे में बस में सवार कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस बिजली के तारों से जा टकराई। बस में सवार तीन महिलाओं सहित 6 लोगों की जलने से मौत हो गयी जबकि तीस से अधिक यात्री घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के राज्‍यपाल कलराज मिश्र व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया था।

नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक में क्यों बरपा हंगामा, देखें Live

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *