जालंधर निगम निगम में घूसघोरी, 2 मुलाजिम सस्पैंड, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 20 Jan 2021

suspended

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नगर निगम में बड़े करप्शन का पर्दाफाश हुआ है। नगर निगम में मुलाजिम की मौत के बाद तरस के आधार पर मिलने वाली नौकरी में गड़बड़ी की आशंका पर निगम कमिश्नर ने दो मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया। निगम कमिश्नर करनेश शर्मा ने बिल क्लर्क रिंकू और सैनेटरी सुपरवाइजर राजकुमार उर्फ करण थापर को सस्पेंड किया है।

जांच में प्राथमिक कारण प्रशासनिक बताया गया है। दोनों पर आरोप है कि एक मुलाजिम की मौत के बाद उसके परिवार के एक सदस्य को मिलने वाली नौकरी की प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी हुई। सूत्रों के अनुसार पीड़ित परिवार ने बिल क्लर्क रिंकू और सेनेटरी सुपरवाइजर राजकुमार के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर को एफिडेविट देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार शाम दोनों को निलंबित करने के आदेश जारी हो गए।

मिली जानकारी अनुसार वार्ड-53 के सफाई सेवक की मौत के बाद उसके आश्रित ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के लिए निगम में आवेदन किया था लेकिन आवेदक ने कमिश्नर को शिकायत दी थी कि उसकी उम्र को कम करने और पात्रता की शर्त को पूरा करने के लिए उक्त दोनों आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपए रिश्वत देने की मांग की थी। अपने पिता की जगह सफाई कर्मी की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले ने कमिश्नर को रिश्वत मांगने के साथ ही सबूत के तौर पर आरोपियों के साथ बातचीत और डेढ़ लाख रुपए की मांग करने वाली ऑडियो रिकार्डिंग भी दी थी।

नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक में क्यों बरपा हंगामा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *