इनोसैंट हाट्र्स की हरगुन व एकमप्रीत ने जिला रोलर स्केटिंग में जीते स्वर्ण पदक, स्टेट के लिए चयनित

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 148 शब्द|📅 22 Jan 2021

innocent hearts

डेली संवाद, जालंधर
जिला रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन की पांचवीं कक्षा में पढऩे वाली हरगुन हुंडल तथा आठवीं कक्षा में पढऩे वाली एकमप्रीत ने चार स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालिय को गौरवान्वित किया है।

यह प्रतियोगिता पुलिस डी.ए.वी. स्कूल में आयोजित की गई। हरगुन हुंडल ने इनलाइन स्केटिंग में 1000 मीटर तथा 1500 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया तथा स्वर्ण पदक जीते। एकमप्रीत ने 500 मीटर तथा 1000 मीटर इनलाइन स्केटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप के लिए चयनित हुई हैं। प्रिंसीपल राजीव पालीवाल तथा वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने दोनों बच्चों व उनके अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी। स्पोट्र्स एच.ओ.डी. संजीव कुमार की प्रशंसा करते हुए राज्य स्तर में भी विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दीं।

नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक में क्यों बरपा हंगामा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *