मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 22 Jan 2021

narendra chanchal

नई दिल्ली। प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का दिल्ली में निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बीते 3 महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर पर सोशल मीडिया पर लोग शोक जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी है।

मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal) लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज दोपहर को उनका निधन हो गया है। नरेंद्र चंचल जागरण में माता की भेंटें गाते थे और वह बॉलीवुड में भी अपनी गायकी से फैन्स का दिल जीत चुके थे। 1980-90 के दशक में वह माता के जागरण की शान हुआ करते थे, और उनकी आवाज और गायकी भक्तों और लोगों को अपने में आत्मसात कर लेती थी।

नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal Died) जिस जागरण में वह चले जाते थे, वहां लोगों का हुजूम टूट पड़ता था। नरेंद्र चंचल देवीमां के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे। उन्होंने बॉलिवुड में कई हिट गानों को आवाज दी है। नरेंद्र चंचल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

‘बॉबी’ से की थी बॉलिवुड में गायकी की शुरुआत

नरेंद्र चंचल का जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्होंने बॉलिवुड में गायकी की शुरुआत ऋषि कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से 1973 में की थी। इसके बाद ‘बेनाम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों में उनके गाए गाने फेमस हुए है। इसके बाद उनके भजन गायकी में उन्होंने काफी नाम कमाया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *