किसानों का बड़ा ऐलान, बजट वाले दिन 1 फरवरी को पैदल संसद भवन तक करेंगे मार्च, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 464 शब्द|📅 25 Jan 2021

tractor march in delhi

नई दिल्ली। मंगलवार 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड की अनुमति मिलने के बाद दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों में से क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल ने सोमवार को एक नया ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को पैदल संसद भवन तक मार्च करेंगे। बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा। 1 फरवरी को केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी।

इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने सोमवार को ANI के साथ बातचीत में कहा कि किसान ट्रैक्टर रैली (Farmers Tractor Rally) के लिए गणतंत्र दिवस के अलावा कोई और दिन भी चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने अब घोषणा कर दी है। ऐसे में परेड को शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी घटना के अंजाम देना किसानों और पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है।

किसान आंदोलन में आखिर क्यों हुआ कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू पर हमला

किसानों का आंदोलन कब खत्म होगा, इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदर्शन खत्म होगा। उन्होंने कहा, “सबको अपना विरोध जताने का अधिकार है, हमने जब देखा किसानों की एक छोटी संख्या कृषि कानूनों (New Farm Law) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, हमने उनकी चिंताओं को सुनने का प्रयास किया और बातचीत के जरिए मसला सुलझाने की कोशिश की। हमें उम्मीद है कि ये मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा।” सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद दिल्ली पुलिस ने रविवार को ट्रैक्टर परेड की मंजूरी दी।

केंद्र को किसानों की प्रतिक्रिया का इंतजार

कृषि मंत्री ने कहा कि नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने का सरकार का प्रस्ताव एक ‘‘सर्वश्रेष्ठ पेशकश’’ है और उन्हें उम्मीद है कि प्रदर्शनकारी किसान संगठन इस पर पुनर्विचार करेंगे और अपने फैसले से अवगत कराएंगे। सरकार और 41 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच 11वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही थी। दसवें दौर की वार्ता में सरकार ने नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने की पेशकश की थी, लेकिन किसान यूनियनों ने इसे खारिज कर दिया था। सरकार ने यूनियनों से 11वें दौर की वार्ता में प्रस्ताव पर पुनिर्वचार करने और अपने निर्णय से अवगत को कहा था।

हर ट्रैक्टर पर होगा तिरंगा, बजेंगे देशभक्ति गीत

किसान नेताओं ने गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले लोगों से 24 घंटे के लिए राशन उपलब्ध रखने के साथ ही परेड के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। एक किसान नेता ने कहा, ‘ किसी के पास भी कोई हथियार या शराब नहीं होनी चाहिए। भड़काऊ संदेश वाले बैनर की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘ परेड शुरू करने के लिए तीन स्थान तय किए गए हैं, जिनमें सिंघु, टीकरी एवं गाजीपुर बॉर्डर शामिल हैं।’ परेड के दौरान किसान नेता अपनी कार में सबसे आगे चलेंगे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *