
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के मेयर जगदीश राजा के शहर के कई वार्डों की प्रजा गटर का गंदा पानी पीने के लिए विवश है। जिससे कभी भई इन वार्डों में बीमारी फैल सकती है। इलाके के लोग कई दिनों से निगम मुलाजिमों को फोन कर रहे हैं, शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक गंदे पानी की सप्लाई का समाधान नहीं हो सका है।
समाज सेवक व ब्राह्मण एकता सभा के प्रधान पंडित दीपक कालिया ने बताया कि वार्ड नंबर 60, 61, 62, 63 और 64 में पिछ्ले दो वर्षों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसे लेकर कभी धरना देते हैं, तो कभी प्रदर्शन करते हैं। लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।

पंडित कालिया ने बताया कि दिसंबर 2020 में उन्होंने इसके लिए निगम कमिशनर, सिविल सर्जन आदि को मांग-पत्र देकर इन पांचों वार्ड्स में पीने के पानी के सैम्पल लेकर जांच करवाने की अपील की थी। दीपक कालिया ने बताया कि इसके बाद भी किसी तरह से कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मेयर जगदीश राजा को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि उनके राज में शहर के लोग गंदा पानी पीने के लिए विवश हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्मयंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुजारिश करते हैं कि अगर मेयर और विधायक शहर का ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो कम से कम कमिश्नर ही बढ़िया लगाएं, जिससे लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर न होना पड़े।
किसान आंदोलन में आखिर क्यों हुआ कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू पर हमला, देखें Live








